---Advertisement---

Gauri Khan की इस फोटो को देख रोमांटिक हुए Shah Rukh Khan, मजेदार कमेंट ने किया फैंस को हैरान

Shah Rukh Khan: इस फोटो में कुछ तो खास था जो किंग खान खुलेआम कुछ ऐसा कह गए जिसे कहने के लिए लोगों को सोचना पड़ता है। गौरी खान की यह फोटो देख शाहरुख खान अपनी फैमिली पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2023 12:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी-कभी अपनी फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं, लेकिन हाल ही में शाहरुख खान द्वारा उनके पोस्ट पर किए गए कमेंट पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। फोटो में गौरी अपनी फैमली के साथ पोज दे रही हैं जो काफी रॉयल है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह फोटो और शाहरुख खान का कमेंट काफी चर्चा में है। फैंस इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइये जानते हैं क्या है इस फोटो में खास।

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में होते हैं शाहरुख

यह बात सच है कि शाहरुख खान एक मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं लेकिन वह एक फैमिलीमैन भी हैं। वह अक्सर अपने निजी जीवन के लिए चर्चा में रहते हैं। ऐसे जब उन्होंने पत्नी गौरी के सोशल मीडिया अकाउंट पर फैमिली फोटो देखी तो कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।

शाहरुख खान ने किया कमेंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

गौरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह शाहरुख खान, आर्यन खान, अबराम खान और सुहाना खान नजर आ रहे हैं। फोटोज में फैमिली ब्लैक कलर में ट्विन कर रही है जो वाकई काफी स्टाइलिश है। फोटो पर शाहरुख खान ने कमेंट कर कहा, “यार तुमने कितने सुंदर बच्चे बनाए हैं गौरी।” फोटो को फैंस ही नहीं सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट में प्यार लुटा रहे हैं।

चर्चा में होते हैं शाहरुख

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान हाल ही में फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकार्ड्स तोड़े हैं। शाहरुख की इस फिल्म को फैंस से काफी प्यार मिला। वहीं जल्द ही शाहरुख खान ‘जवान’ फिल्म में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026