---Advertisement---

Shekhar Suman का यह फैमिली मेंबर 22 दिनों से है लापता, पुलिस और सरकार से हाथ जोड़कर लगाई गुहार

Shekhar Suman: शेखर सुमन ने कहा आज का बिहार पहले जैसा नहीं रहा, पुलिस और सिस्टम में कुछ खामियां है जिसे ठीक किया जा सकता है। उन्हें उम्मीद है सरकार और बिहार पुलिस उनकी बात जरूर सुनेगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2023 3:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shekhar Suman: अभिनेता शेखर सुमन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है और ताजा जानकारी के मुताबिक उनके बहनोई डॉक्टर संजय कुमार बीते 22 दिन से लापता हैं और उनका परिवार बेहद परेशान है। बिहार सरकार से अपील करते हुए शेखर सुमन ने बिहार पुलिस पर सवाल उठाए हैं। शेखर सुमन की फैमिली का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सरकार से इस बारे में मदद की मांग की है।

बीते 22 दिनों ने संजय सिंह लापता

शेखर सुमन के बहनोई पेशे से डॉक्टर और पटना में रहते है। अभिनेता का कहना है उनके बहनोई बेहद सीधे सरल स्वभाव के थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अब संदिग्ध हालातों में उनका इस तरह गायब होना कई बड़े सवाल खड़े करता है। आत्महत्या की आशंका से इंकार करते हुए शेखर सुमन का कहना है कि न उन्हें कोई चिंता थी ना कोई परेशानी जिससे वो इस तरह का कदम उठाए।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

ओवर ब्रिज पर सीसीटीवी होते तो मिलता कुछ सबूत

शेखर सुमन का कहना है कि उनके बहनोई जिस रास्ते से घर आते है उस रास्ते में एक ओवर ब्रिज है , वो वहां तक पहुंचे थे और उसके बाद लापता हो गए। ब्रिज पर कोई सीसीटीवी नहीं है अगर वहां कैमरे होते तो जांच में खुलासा हो सकता था कि आखिर उनके बहनोई के साथ हुआ क्या है। शेखर सुमन ने बिहार पुलिस से अपील की है कि कृपया सजगता से इस मामले की जांच की जाए।

रो-रोकर बहन की हालत हुई खराब

शेखर सुमन ने बताया जब जो अपनी बहन और उनके परिवार से मिले सबका रो रोकर बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि वो बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलेंगे और उनसे मांग करेंगे कि इस मामले में बाहरी एजेंसी से भी सहयोग लिया जाए और वो चाहते है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026