---Advertisement---

लिंगराज मंदिर में जाकर Shilpa Shetty ने की ये हरकत, पति राज कुंद्रा के बाद एक्ट्रेस की बढ़ी मुसीबत

Shilpa Shetty: लिंगराज मंदिर में तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में विवादों में आई शिल्पा शेट्टी, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से मंदिर परिसर के सेवादार और अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2024 7:50 अपराह्न

Shilpa Shetty
Follow Us
---Advertisement---

Shilpa Shetty: बॉलीवुड सितारे और उनकी कंट्रोवर्सी लगातार चर्चा में है और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का नाम शुमार है। वह किसी न किसी वजह से विवादों में बनी रहती है चाहे पोर्नोग्राफी मामले में उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर हो। उस समय एक्ट्रेस को लोगों ने खूब ट्रोल किया लेकिन अब इस तक के बीच उनकी एक गलती उन पर भारी पड़ती हुई नजर आई। लिंगराज मंदिर (Lingaraja Temple) में फोटो खिंचवाने की वजह से शिल्पा शेट्टी विवादों में आ गई। आइए जानते हैं पूरा माजरा जो है फिलहाल सुर्खियों में और शिल्पा शेट्टी को लेकर मचा बवाल।

इस वजह से विवादों में घिरी Shilpa Shetty

लिंगराज मंदिर से सोशल मीडिया पर कई तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर परिसर के सेवादार और एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंदिर परिषद में फोटो लेने पर प्रतिबंध के बावजूद अभिनेत्री की तस्वीर वायरल हुई तो मामला गंभीर हो गया। सवाल उठने लगे कि जब फोटो लेने पर प्रतिबंध है तो फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस को इस तरह की अनुमति किसने दी और क्यों दी।

Shilpa Shetty फोटो को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी

इस मंदिर में किसी को भी तस्वीर लेने की इजाजत नहीं है और ऐसे में भुवनेश्वर के अतिरिक्त जिला अधिकारी ने कहा है कि “हमें संज्ञान में आया है कि शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में हमने एक सेवादार और अधिकारी को नोटिस जारी किया है और उन्हें एक हफ्ते के भीतर इस पर जवाब देना होगा।”

मनाही के बाद Shilpa Shetty ने खिंचवाई फोटो

मंदिर में शिल्पा शेट्टी के फोटो खिंचवाने पर बवाल मच गया है और तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी एथनिक ड्रेस में नजर आ रही है। इस दौरान वह बेखौफ होकर पोज दे रही है लेकिन उन्हें नहीं पता था कि लिंगराज मंदिर में तस्वीर खिंचवाने के बाद वह विवादों में घिर सकती हैं। मनाही के बाद एक्ट्रेस की इस हरकत की वजह से वह चर्चा में आ गई है।

इस मामले में भी चर्चा में है Shilpa Shetty

एक और वजह से शिल्पा शेट्टी फिलहाल चर्चा में है। मुंबई में स्थित शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बास्टियन क्लब की पार्किंग से बीएमडब्ल्यू चोरी हो गई है जिसकी कीमत 80 लख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026