---Advertisement---

शादी के बाद ऐसी हो गई है Sidharth Malhotra की स्थिति! Kiara Advani के नखरे को लेकर खुद सुनाई आपबीती

Sidharth Malhotra Kiara Advani: बॉलीवुड के लवेबल और डिमांडिंग कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शुमार है। दोनों कपल गोल्स देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख आप सिद्धार्थ की तारीफ़ किए बिना नहीं रह सकेंगे। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2023 3:27 अपराह्न

Sidharth Malhotra kiara advani
Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Malhotra Kiara Advani: बॉलीवुड के लवेबल और डिमांडिंग कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शुमार है। दोनों कपल गोल्स देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख आप सिद्धार्थ की तारीफ़ किए बिना नहीं रह सकेंगे। इस फोटो को देख लड़कियां यही बोलेंगी कि बस इस तरह का ही पति चाहिए। जी हां, पर्दे पर कियारा संग रोमांटिक किरदार निभाते तो आप सिद्धार्थ को देख चुके होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि वह निजी जिन्दगी में एक परफेक्ट पति है जिसकी चाहत हर लड़की की होती है। आप सोच रहे होंगे आखिर ऐसा क्या करते दिखे सिद्धार्थ तो आइए जानते हैं।

सिद्धार्थ और कियारा ने लुटाया खास अंदाज में प्यार

सिद्धार्थ मल्होत्रा को परफेक्ट पति कहना गलत नहीं होगा और ऐसे भी यह हम नहीं उसकी लेटेस्ट तस्वीर बयां कर रही हैं। एक्टर ने अपनी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है जो बेक साइड से है। एक्टर इस दौरान कैजुअल टीशर्ट और जोगर्स में नजर आए लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है सिद्धार्थ के कंधे पर पड़े शॉपिंग बैग। इस फोटो को शेयर कर सिद्धार्थ ने लिखा, “हसबैंड ड्यूटीज पूरा कर रहा हूं। एक समय पर एक बैग।” वहीं इन दोनों फोटो पर कियारा भी रिएक्ट करती नजर आईं। बैग वाली स्टोरी पर उन्होंने लिखा, “निश्चित कर रही हूं कि वह अपना काम करता है।”

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

सिद्धार्थ की यह तस्वीर है मजेदार

एक और तस्वीर को सिद्धार्थ ने स्टोरी पर शेयर कर लिखा, “बैग वर्क पर जाने से पहले एक जल्दी वाला बाइट। इस ट्रीट के लिए शुक्रिया कियारा आडवाणी।” इस तस्वीर में एक्टर बाईट ले रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह कियारा के साथ खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे कपल

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आएंगी। यह एक रोमंटिक फिल्म है वहीं, सिद्धार्थ के पास रोहित शेट्टी की फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ और ‘योद्धा’ भी है। कपल निजी जिन्दगी के अलावा अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खासा एक्टिव हैं।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026