---Advertisement---

19 साल की Sumbul Touqeer Khan के पिता करेंगे दूसरी शादी, होने वाली मम्मी को लेकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sumbul Touqeer Khan: बिग बॉस 16 से चर्चा में आई इमली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि इस रियलिटी शो के अंदर उन्होंने अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली है। सुंबुल की वजह से एक और शख्स शो के दौरान काफी लाइमलाइट में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2023 2:55 अपराह्न

Sumbul Touqeer
Follow Us
---Advertisement---

Sumbul Touqeer Khan: बिग बॉस 16 से चर्चा में आई इमली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि इस रियलिटी शो के अंदर उन्होंने अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली है। सुंबुल की वजह से एक और शख्स शो के दौरान काफी लाइमलाइट में रहा और वह है उनके पिता तौकीर खान। अपनी बेटी के लिए हर हद पार करते हुए तौकीर ने कैमरे पर कई झूठ बोले थे जिसके खुलासे के बाद उन्हें फजीहत का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि इस सबसे परे एक बार फिर तौकीर खान लाइमलाइट में हैं और कहा जा रहा है कि 19 साल की सुंबुल के पिता एक बार फिर शादी के बंधन में बनने के लिए तैयार है। जी हां या खबर सुनकर फैंस चौक गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

इस महिला से हो रही है सुंबुल के पिता की शादी

हाल ही में सुंबुल ने खुद इस बारे में खुलासा किया कि हां उनके पिता जल्दी दूसरी शादी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी होने वाली मम्मी का नाम निकोलस है जो पहले से शादीशुदा थी। पहले पति से अलग होने के बाद निकोलस तौकीर खान से शादी करने वाली है। इतना ही नहीं निकोलस की एक बेटी भी है। इस बारे में सुंबुल ने कहा कि वह अपनी मां और अपनी एक और बहन की फैमिली में स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

शादी को लेकर सुंबुल ने कहीं ये बात

सुंबुल तौकीर खान ने कहा कि पिछले कुछ सालों से उनके पिता उनके लिए प्रेरणा बने हुए थे। वह उनके हर सुख दुख में साथ थे और ऐसे में हम उनकी दूसरी शादी करवाना चाहते हैं। यह शादी अगले हफ्ते ही होने वाली है। सुंबुल ने यहां तक कहा कि इस शादी को करवाने में उनके ताऊजी का बड़ा योगदान है। गौरतलब है कि सुंबुल और उनके पिता के बीच एक अलग बॉन्डिंग साफ नजर आई थी। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं और दोनों काफी क्लोज भी हैं। ऐसे में सुंबुल के पिता की दूसरी शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026