---Advertisement---

क्या प्रोफेशन बदलने की तैयारी में है Sunny Leone, मजेदार वीडियो देख लोग भी रह गए सन्न

Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन दिवा सनी लियोन ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक्टिंग छोड़ कुछ अलग करने की कोशिश में है लेकिन उन्हें नाकामयाबी हाथ लगती है। वीडियो में वह अपने पति को भी टैग करती नजर आई। यह वीडियो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2024 3:21 अपराह्न

Sunny Leone:
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन दिवा सनी लियोन ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक्टिंग छोड़ कुछ अलग करने की कोशिश में है लेकिन उन्हें नाकामयाबी हाथ लगती है। वीडियो में वह अपने पति को भी टैग करती नजर आई। यह वीडियो वाकई काफी क्रिप्टिक है। सनी अक्सर अपने पति डेनियल वेबर के साथ नजर आती हैं और दोनों की स्टाइलिश जोड़ी को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। अक्सर वे साथ में वीडियो कोलैब करती हैं। वहीं एक बार फिर उनका एक वीडियो चर्चा में है।

वायलिन बजाने की कोशिश में लगी सनी लियोन

दरअसल सनी लियोन अपने पति की वायलिन लेकर उसे बजाने की कोशिश में होती है। वीडियो में वह कहती है कि मैं पहली दफा इसे करने की कोशिश कर रही हूं। उसके बाद वह जब बजाने की कोशिश करती है तो वह सफल नहीं हो पाती है। वहीं एक बार फिर वह कोशिश करती है लेकिन नहीं बजने पर वह कहती है कि शायद यह टूट गया है। वहीं तीसरी बार भी कोशिश नाकाम होने पर वह यह कहती है कि चलो छोड़ो रहने देती हूं मैं इसे प्रोफेशनल को दे देती हूं।

स्टाइलिश ड्रेस में नजर आई सनी लियोन

इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी लियोन ने कैप्शन में लिखा, “मुझे लगता है कि मैं डेनियल वेबर को म्यूजिक वाला पार्ट संभालने दूंगी।” वहीं इस वीडियो में उनका लुक एक बार फिर जबरदस्त है। वह साइड कट मस्टर्ड येलो ड्रेस और हाई हील्स में नजर आ रही है। सटल मेकअप और सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल के साथ उनकी यह स्टाइलिश ड्रेस काफी जच रही है। इस ड्रेस की खासियत इसमें बेल्ट, फुल स्लीव्स और वी नेकलाइन है जो काफी स्टाइलिश है।

Sunny Leone के वीडियो को देख लोग कर रहे हैं तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने ‘ऑसम’ लिखा तो दूसरे ने तारीफ में कहा ‘गॉर्जियस और ग्लैमरस’। एक फैन उन पर फिदा होती हुई नजर आई और कहा धरती की सबसे खूबसूरत महिला। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अब तक 25000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026