---Advertisement---

आखिर कौन है Swara Bhasker की सौतन! शादी के कुछ महीने बाद ही Fahad Ahmad की असली पत्नी का खुलासा

Swara Bhasker: अभी हाल ही में अपनी शादी से सबको चौंकाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सपा नेता फहद अहमद संग शादी के बंधन में बंधने वाली स्वरा भास्कर को काफी ट्रोल भी किया गया था। नेताओं से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक ने स्वरा की इस शादी को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2023 4:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Swara Bhasker: अभी हाल ही में अपनी शादी से सबको चौंकाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सपा नेता फहद अहमद संग शादी के बंधन में बंधने वाली स्वरा भास्कर को काफी ट्रोल भी किया गया था। नेताओं से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक ने स्वरा की इस शादी को लेकर काफी मजाक उड़ाया था। हालांकि कपल ने हर बार अपने प्यार का इजहार खुलेआम कर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। लोगों ने यहां तक कहा था कि शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों की तलाक होनी भी तय है। अब लेटेस्ट पोस्ट में स्वरा ने खुलासा किया है कि उनकी सौतन कौन है। पोस्ट के जरिए उन्होंने दुनिया को फहद की असली पत्नी और सौतन के बारे में बताया है।

कौन है स्वरा का सौतन

स्वरा ने एक पोस्ट को शेयर कर लिखा “हमारे दोस्त, कॉमरेड और फहद के मूल जीवनसाथी को जन्मदिन की बधाई अरीश कमर। हमेशा हमारा साथ देने और शुरुआत से ही साथ रहने के लिए धन्यवाद, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे कोर्ट के कागजात समय पर जमा किए गए थे, हमारे गवाह होने के लिए और अब तक का सबसे अच्छा ‘सौतन’ होने के लिए!”

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

यूजर्स दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन

बता दें कि इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि फहद के दोस्त अरीश कमर फहद और स्वरा के साथ खूब एन्जॉय कर रहे हैं। पोस्ट से इतना तो तय है कि अरीश फहद और स्वरा के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इस पोस्ट को देख फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “अब तक का सबसे बेस्ट सौतन है ये।”

शादी के बाद फैंस को किया था हैरान

गौरतलब है कि लोगों के बीच फहद और स्वरा उस समय चर्चा में आ गए थे जब दोनों ने अपनी कोर्ट मैरिज की जानकारी लोगों को दी थी। दोनों की शादी से लोग हैरान रह गए थे। आनन फानन में हुई शादी के बाद कपल ने मेहमाननवाजी का भी मौक़ा दिया था। बाद में दोनों रस्मो रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026