---Advertisement---

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1: 570 करोड़ कमाने वाली ‘सैयारा’ का क्या रिकॉर्ड तोड़ पायी धनुष-कृति सेनन की जोड़ी, जानें ऑपनिंग डे की कमाई

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1: कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' रिलीज कर दी गई है। लेकिन क्या ये' सैयारा' का रिकॉर्ड तोड़ पायी है? यहां जानें मूवी के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 29, 2025 10:57 पूर्वाह्न

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1: धनुष और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तेरे इश्क में’ रिलीज हो गई है। ये एक दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी है। जिसे देखने के बाद फैंस को रांझणा फिल्म की याद आ गई है। वहीं, कृति सेनन के करियर की ये अभी तक की सबसे बेस्ट एक्टिंग वाली फिल्म बताई जा रही है। ऐसे में ऑडियंस ये जानना चाहती है कि, 2025 की सबसे सुपरहिट लव स्टोरी ‘सैयारा’ के 570 करोड़ का ऑपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ पायी या फिर नहीं। चलिए जानते हैं, ‘तेरे इश्क में’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

कृति सेनन और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ फिल्म की स्टोरी क्या है?

‘तेरे इश्क में’ की कहानी बॉलीवुड में बनने वाले लव स्टोरी से थोड़ी सी अलग है। इसमें शंकर नाम के लड़के की भूमिका साउथ एक्टर धनुष ने निभाई है। इसमें वो एक छात्र नेता है। जो कि, काफी लड़ाकू और गुस्सैल हैं। वहीं, कृति सेनन कॉलेज में पढ़ने वाली एक ऐसी स्टूडेंट हैं जो कि, गुस्सैल लोगों पर रिसर्च करने आयी है। वो सिर्फ शंकर का इस्तेमाल अपनी रिसर्च में करती है और उसके व्यवहार को बदल देती है। लेकिन शंकर को मुक्ति से रियल लव हो जाता है। इसके बाद शुरु होता है बवाल। फिल्म प्यार के दर्द को खामोशी से दिखाती है। दोनों अपनी-अपनी जगह सही नजर आते हैं। शंकर का विकराल का रुप मूवी के अंत को किस तरह लेकर जात है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

‘तेरे इश्क में’ का बजट लगभग 95 करोड़ के आस-पास है। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय है। पहले दिन इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 16.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

वहीं, इसका पहले दिन का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 20 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। ऑपनिंग डे की कमाई मेकर्स को थोड़ा सा निराश कर सकती है। इसके साथ ही वींकेड पर ‘तेरे इश्म में’ तो अच्छा रिस्पोंस मिलने की भी उम्मीद की जा रही है।

अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ को क्या टक्कर दे पाए धनुष और कृति सेनन?

अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ साल 2025 की सबसे सुपरहिट लव स्टोरी मानी जा रही है। मोहित सूरी की ये फिल्म लगभग 60 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने 570 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

ऑपनिंग डे पर ‘सैयारा’ की कमाई 21.5 करोड़ रुपए थी। वहीं, ‘तेरे इश्क में’ ने सिर्फ 16.5 करोड़ कमाए हैं। ऐसे में धनुष और कृति सेनन ‘सैयारा’ का पहले दिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। आने वाले दिनों में फिल्म कुछ बड़ा कर सकती है क्योंकि इसकी कहानी काफी पसंद की जा रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026