---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: कपिल के सामने बॉबी और सनी देओल ने बयां किया दर्द, मुश्किल दिनों के बारे में कहीं ये बात

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में मस्ती का तड़का लगाने के लिए आ रहे हैं सनी देओल और बॉबी देओल। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2024 1:55 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: सनी देओल और बॉबी देओल कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ में जमकर मस्ती का तड़का लगाने वाले हैं। लेकिन इस दफा वह काफी इमोशनल भी नजर आएंगे। देओल फैमिली के अप और डाउन के बारे में बातचीत करते हुए दिखाई देंगे जिसका एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें सनी अपने भाई बॉबी देओल के साथ कई खुलासे करते हुए नजर आए। यह वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि दर्शकों की भीड़ बॉबी देओल के लिए दीवानी दिखती है। आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो है चर्चा में।

काफी मुश्किलों के बाद मिली सफलता

इस वीडियो में सनी देओल कहते हैं कि “1960 से हम लाइमलाइट में हैं लेकिन कई सालों से कोशिश करते रहे। समझ नहीं आ रहा था कुछ भी। मेरे बेटे की शादी हुई उसके बाद पापा की फिल्म आई उसके बाद गदर आई कुछ यकीन नहीं हो रहा था कि भगवान कहां से आ गया। सब कुछ बदल गया उसके बाद एनिमल आई और धमाका हो गया।” वहीं इस बात को सुनने के बाद दर्शकों की भीड़ काफी रोमांचित हो जाती है।

सनी की तारीफ करते दिखे बॉबी

सनी देओल और बॉबी देओल एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते रहते हैं। इस दौरान बॉबी जहां सनी के ताकत की तारीफ करते हैं तो सनी खुद को बाहुबली कहते हैं। वहीं बॉबी देओल अपने लिए दीवानगी देखने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सनी इस बात का भी खुलासा करते हैं कि धर्मेंद्र के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है और वह उनसे कहते हैं कि सब कुछ दोस्त की तरह बताया करो लेकिन सनी कहते हैं कि जब मैं उन्हें कुछ बताता हूं तो वह पापा बन जाते हैं।

नेटफ्लिक्स ने कहीं ये बात

इस प्रोमो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “देओल बंधु कॉमेडी स्टेज पर सबको अपना यमला पगला दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो इस शनिवार 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026