---Advertisement---

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: प्रोपेगेंडा और सच के कंफ्यूजन ने डूबाई ‘द केरल स्टोरी 2 ‘की नैया! पहले दिन की कमाई चौंका देगी

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' फिल्म का कलेक्शन बहुत ही खराब है। फिल्म ने उम्मीद से उलट बहुत ही कम कमाई की है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 28, 2026 12:09 अपराह्न

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: साल 2023 में आयी बॉलीवुड फिल्म  ‘द केरल स्टोरी’ ने बहुत अच्छी कमाई की थी। 20 करोड़ के लो बजट से बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। ये कहानी लव जिहाद पर आधारित थी। ये फिल्म काफी विवादित भी रही थी। अब इसका पार्ट 2 आ गया है। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ लंबी कानूनी लड़ाई और काफी सारे कट के बाद फआइनली रिलीज कर दी गई है। इस बार फिल्म के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह हैं। इस फिल्म की कहानी भी लव जिदाद के आस- पास घूमती है। रिलीज के बाद मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। लेकिन ये उम्मीद से बहुत ही कम है।

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1 कितना  हुआ?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ फिल्म का बजट 30 करोड़ के आस-पास है। मूवी ने ऑपनिंड डे पर 3.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म के लिए पहला दिन काफी अफरा-तफरी भरा रहा है। आखिरी समय में केरल हाई कोर्ट  ने मूवी से बैन हटाया।

 

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1
Picture Credit: Sacnilk

पहले दिन काफी जगह टेक्नीकल समस्या होने पर  शो शुरु होने में देरी हुई या फिर रद्द हुए।  फिल्म पहले से ही बहुत ज्यादा कट लगने के बाद रिलीज हुई है। ऐसे में ऑपनिंड डे पर कम कमाई होने से मेकर्स के लिए काफी टेंशन खड़ी हो गई है।  फिल्म के गिरते हुए कलेक्शन का एक कारण प्रोपेगेंडा और सच का कंफ्यूजन भी माना जा रहा है।द केरल स्टोरी 2 के लिए पहला दिन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, ये वीकेंड पर ये अच्छा  प्रदर्शन कर सकती है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं। 

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ फिल्म की स्टोरी की बात करें तो इसमें सुरेखा, दिव्या और नेहा की कहानी को दिखाया गया है। जो लव जिहाद में फंस जाती हैं। इसके बाद उनके जीवन का संघर्ष शुरु होता है। मूवी में मुख्य भूमिका में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया हैं। फिलहाल फिल्म का बॉक्स ऑफिस बहुत ही निराशा जनक है। फैंस को उम्मीद है कि, ये साल 2023 की सुपरहिट द केरल स्टोरी  का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 27, 2026