---Advertisement---

Tu Jhoothi Main Makkaar: होली से पहले Tere Pyaar Mein भीगे दिखे रणबीर और श्रधा, गाने में रोमांटिक सीन्स देख मदहोश हुए फैंस

Tu Jhoothi Main Makkaar: फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यह लव सॉन्ग सुपरहिट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 1, 2023 5:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tu Jhoothi Main Makkaar: फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यह लव सॉन्ग सुपरहिट है। लव सॉन्ग में रोमांस का खूब तड़का लगाया गया है और यही इस गाने की खासियत है। लिरिक्स से लेकर खूबसूरत सीन्स तक गाने की जान है। ऐसे में फैंस के बीच यह न्यू रिलीज सॉन्ग चर्चा में है। इस नए गाने का नाम है ‘तेरे प्यार में’।

गाने में छा गए अरिजीत सिंह

इस गाने में जो फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है वह है अरिजीत सिंह का गाना ‘तेरे प्यार में’। इस गाने का टीजर पहले ही जारी किया गया था जिसे देखते ही फैंस इसे सुनने के लिए उत्साहित हो गए थे। अब आखिरकार फिल्म के निर्माताओं ने इसे रिलीज कर दिया है। ‘तेरे प्यार में’ गाने में नयापन और रोमांस का तड़का है। इसे प्रीतम ने कंपोज किया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने को अरिजीत सिंह ने निकिता गांधी के साथ आवाज दी है।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रणबीर और श्रद्धा के बीच बोल्ड सीन्स देख फैंस हुए मदहोश

आप इस गाने में देख सकते हैं कि रणबीर और श्रद्धा के बीच कई बोल्ड सीन्स भी फिल्माई गयी है जिसे देख फैंस मदहोश हो रहे हैं। तेरे प्यार में’ गाना मस्ती, रंग और खूबसूरत सीन्स के बारे में है। गाने में अलग-अलग खूबसूरत स्पेनिश लोकेशंस भी हैं। रणबीर-श्रद्धा के स्टाइलिश कपड़े गाने को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा बनाई गई फिल्म है। इसे लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म होली मनाने के लिए 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026