Tu Ya Main Movie Review: वेलेंटाइन डे पर मूवी लवर्स के लिए एक और लव स्टोरी आ गई है। शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ बॉलीवुड फिल्म 13 फरवरी को रिलीज कर दी गई है। ये फिल्म एक जानलेवा लव स्टोरी है। जिसमें दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिलते हैं और प्यार करते हैँ। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब ये दोनों एक बड़े मगरमच्छ के सामने अपनी जिंदगी की भीख मांगते हैं। ये प्यार से ज्यादा जिंदगी और मौत की जंग है। इस वेलेंटाइन डे अगर आप अपने पार्टनर साथ इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो टिकट खरीदने से पहले इसके रिव्यू जान लीजिए।
Tu Ya Main Movie Review: ‘ये फिल्म थाई सर्वाइवल थ्रिलर “द पूल” का रीमेक है’
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ फिल्म का Amit Bhatia (ABP News) ने रिव्यू किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘ये फिल्म थाई सर्वाइवल थ्रिलर “द पूल” का रीमेक है जो हिंदी में पहले से ही यूट्यूब पर उपलब्ध है।
Tu Yaa Main Review – Maine Dekh Li, Aap Mat Dekhna! 😂 | Thai Film Ka Weak Remake!
Maine Tu Yaa Main dekh li… taaki aapko 20 feet ke khali swimming pool mein phasne ka risk na lena pade 😅
Ye film Thai survival thriller “The Pool” ka remake hai (jo Hindi mein already YouTube… pic.twitter.com/2wA9uzduU0
— Amit Bhatia (ABP News) (@amitbhatia1509) February 12, 2026
कहानी दो प्रभावशाली लोगों के सहयोग से शुरू होती है – शनाया कपूर और आदर्श गौरव। प्यार हो जाता है…कैसे? बस हो जाता है. तर्क मत ढूँढना ।’
‘तू या मैं’ फिल्म आपको हंसाती है, कभी-कभी डराती है
VASU KAPOOR नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘तू या मैं’ फिल्म का कुछ नया और अलग का एक ताज़ा मिश्रण है।यह फिल्म आपको हंसाती है, कभी-कभी डराती है, और भावनात्मक रूप से भी झकझोर देती है। साउंड डिज़ाइन, कलर ग्रेडिंग और वीएफएक्स—सब कुछ बेहतरीन और असाधारण है। पहला भाग मनोरंजन से भरपूर है और चतुराई से कहानी को आगे बढ़ाता है, जबकि दूसरा भाग एक रोमांचक सफर में बदल जाता है।’
#TuYaaMain is a refreshing blend of something new and different.
The film makes you smile, scares you at times, and also hits you emotionally.
From sound design, colour grading, and VFX—everything feels top-notch and extraordinary.
The first half is packed with fun and smartly… pic.twitter.com/tYOJMdxsfh— VASU KAPOOR (@moviereview1684) February 12, 2026
Valentine Day पर शनाया कपूर -आदर्श गौरव की कितनी देखने लायक?
SCREEN नाम के एक्स हैंडल पर लिखा है, ‘तू या मैं फिल्म’ में आदर्श गौरव का अभिनय देखने लायक है, जबकि शनाया कपूर जनरेशन Z के लिए बनी इस फिल्म में असली खतरे का सामना करती हैं।
Tu Yaa Main movie review: Adarsh Gourav stays watchable as Shanaya Kapoor faces the real danger in Gen Z coded disaster movie, writes @shubhragupta https://t.co/Rk0I3fck35
— SCREEN (@ieEntertainment) February 13, 2026
फिल्म ‘तू या मैं’ की स्टोरी और स्टार कास्ट
फिल्म ‘तू या मैं’ की कहानी दो जेनजी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की लव स्टोरी है। जो कि, घूमने जाते हैं और स्विमिंग पूल में रोमांस करते हुए एक विशालकाय मगरमच्छ से घिर जाते हैं। जिसके कारण दोनों की जान को लाले पड़ जाते हैं। उनके सामने ‘तू या मैं ‘ के बचने वाली स्थिति पैदा हो जाती है। फिल्म में आदर्श गौरव, शनाया कपूर और पारुल गुलाटी जैसे कलकार हैं। मूवी के निर्देशक बेजॉय नाम्बियार हैं। इसका का बजट 20 करोड़ के आस-पास है।






