---Advertisement---

एक बार फिर अलग अंदाज के लिए चर्चा में है Urfi Javed, फैशनसेंस के मुरीद हुए फैंस तो ट्रोलर्स पूछ रहे अजीबोगरीब सवाल

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद वह नाम है जो आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की एक तगड़ी फैन फॉलोविंग है और वह लोगों को खुश करने के लिए हरसंभव कोशिश करती हैं। उर्फी में कुछ तो खास है जो उन्हें लोग प्यार कर सकते हैं या नफरत कर सकते हैं लेकिन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 8, 2023 1:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद वह नाम है जो आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की एक तगड़ी फैन फॉलोविंग है और वह लोगों को खुश करने के लिए हरसंभव कोशिश करती हैं। उर्फी में कुछ तो खास है जो उन्हें लोग प्यार कर सकते हैं या नफरत कर सकते हैं लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते हैं। इस बीच उर्फी एक बार फिर अपनी क्यूटनेस से चर्चा में आ गयी हैं और वजह है कि वह शो स्टॉपर बनकर जलवा बिखेर रही हैं। जी हां, खूबसूरत गाउन में उर्फी को देखकर लोग दिल हार बैठे है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है और यूजर्स को अपने आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद और जावेद अख्तर की भी एक तस्वीर चर्चा में है।

तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं उर्फी

दरअसल वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस काफी अलग और खूबसूरत नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उर्फी गुरुग्राम में फैशन शो का हिस्सा लेती नजर आई जहां सेलिब्रिटी डिजाइनर अर्शी सिंघल के लिए शो स्टॉपर बनी थी। इस दौरान जिसने भी उर्फी को देखा वह बस देखता रह गया। इस दौरान उर्फी के लुक की बात करें तो वह एक जबरदस्त पीच कलर के रॉयल गाउन में नजर आईं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस इस दौरान हुस्न की परी नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने एक इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और कर्ल हेयर से कम्पलीट किया है।

Also Read: Bigg Boss 16 में शालीन और टीना अपने बच्चों की प्लानिंग करते आए नजर, घर में एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर उठे सवाल

गाउन में देख यूजर्स ने ली चुटकी

यह बात सच है कि उर्फी तस्वीरों में अलग और खूबसूरत दिख रही हैं लेकिन ट्रोलर्स को एक्ट्रेस को करने का एक और मिल गया। फोटोज को देख एक यूजर ने कहा, “इन्होंने इतनी भारी ड्रेस को संभाल कैसे लिया है इसे तो छोटे कपड़ों की आदत है। एक और यूजर ने कहा, “हां हां सुधर गयी।” एक और यूजर ने कहा, “इतने सारे कपड़े।”

क्या उर्फी जावेद के दादाजी है जावेद अख्तर

वहीं उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर जावेद अख्तर के साथ एक फोटो शेयर कर कैप्शन से फैंस को चौंका दिया। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “फाइनली मुझे मेरे दादा जी मिल गए और वह एक लीजेंड है। सुबह-सुबह कई लोग सेल्फी लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे लेकिन उन्होंने किसी को भी मना नहीं किया और सबके साथ खुश होकर सेल्फी क्लिक कराईं और की०सी को मना नहीं किया। उर्फी ने फोटो के साथ मजाकिया इमोजी के साथ दादाजी भी लिखा है। गौरतलब है कि यूजर्स उर्फी जावेद और जावेद अख्तर के नाम में समानता को लेकर लगातार ट्रोल भी करते हैं और दोनों को रिश्तेदार बताते हैं।

Also Read: BPL 2023: एक बार फिर आग बबूला हुए Shakib Al Hasan, वाइड न देने पर बैट लेकर अंपायर के पास पहुंचे, देखें Video

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं उर्फी

गौरतलब है कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। वजह चाहे कुछ भी हो वह लाइमलाइट में आने का एक मौका नहीं छोड़ती है। वैसे उर्फी जावेद के पास अभी काम कम है लेकिन वह हाल ही में डेटिंग रियलिटी शो में खास मकसद से नजर आ रही थी। वहीं एक्ट्रेस एक वीडियो सॉन्ग में भी बोल्ड अंदाज से टी तहलका मचा चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026