---Advertisement---

कपड़े सुखाने वाली क्लिप से Urfi Javed ने बनाई ऐसी अनोखी ड्रेस, नया लुक देखकर फैंस ने पकड़ लिया सिर

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपने अतरंगी फैशन स्टाइल के चलते सभी फैंस को हैरान कर देती है। ऊर्फी जावेद जब भी अपना कोई नया स्टाइल लेकर आती है तो वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाता है और फैंस उनके ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 11, 2023 12:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपने अतरंगी फैशन स्टाइल के चलते सभी फैंस को हैरान कर देती है। ऊर्फी जावेद जब भी अपना कोई नया स्टाइल लेकर आती है तो वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाता है और फैंस उनके स्टाइल की तारीफ करते हैं। वहीं कुछ लोग उनकी अतरंगी ड्रेसेस को लेकर ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। बता दें कि अभी हाल ही में उर्फी जावेद ने अपनी जींस को ही टॉप बना लिया था, जिस पर ट्रोलर्स ने उन पर जमकर निशाना साधा। 

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

इसी बीच उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक फनी ड्रेस पहने हुए नजर आई हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऊर्फी जावेद ने कैप्शन भी लिखा है ‘कुछ फनी कैप्शन ही बता दो।’ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊर्फी जावेद कपड़े सुखाने जाती है। तभी वह कपड़े सुखाने वाली क्लिप के साथ कुछ सोचने लगती है। जिस तरह कपड़ों को सुखाने के लिए उनके ऊपर एक क्लिप लगाई जाती है। उसी तरह उर्फी जावेद ने एक ऐसी ड्रेस बना ली है, जिसे कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। 

Also Read: Valentine Special: वैलेंटाइन डे पर क्रिएट करना चाहती हैं खूबसूरत लुक, तो इन मेकअप टिप्स को जरूर करें फॉलो

इस क्लिप से बनाई शॉर्ट ड्रेस

बता दें कि एक्ट्रेस ने क्लॉथ क्लिप के द्वारा अपनी शॉर्ट ड्रेस बनाई है। इस ड्रेस को देखने के बाद और भी जावेद के फैंस उन्हें काफी खूबसूरत बता रहे हैं। इस वीडियो पर फेमस रोटॉक्स ने भी कमेंट कर लिखा है ‘कपड़े सुखा कर आती हूं, बस।’वही सोशल मीडिया ने इस ड्रेस को देखने के बाद उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि ‘तभी मैं सोचूं कपड़े सुखाने वाला क्लिप कहां जाता है, अब चोरी पकड़ी गई।” वही दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस की शॉर्ट ड्रेस के लिए जमकर तारीफ की है। लोगों ने इस ड्रेस को काफी प्रीटी बताया है। 

Also Read: दिल्ली में हुए Sidharth-Kiara के रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने, इस खूबसूरत लुक में नजर आए न्यूली वेड कपल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026