---Advertisement---

Urfi Javed ने चेन से बना आउटफ़िट और कानों में प्लग लटकाए शेयर किये अतरंगी लुक्स, ट्रोलर्स बोले “BMW लग रही हो”

Urfi Javed अपने अतरंगी फ़ैशन सेंस के कारण आज सोशल मीडिया सेन्सेशन बन गई हैं। उर्फी आए दिन अपने नए-नए और अजीबोग़रीब अवतारों से लोगों को चौंका देती हैं। वहीं अब हाल ही में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह चेन से बना आउटफ़िट पहने दिख रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 6, 2023 1:32 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेन्सेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफ़िट्स को लेकर हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। अपने करियर में कई टीवी शोज़ कर चुकीं उर्फी पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीज़न में नज़र आईं थीं। शो में अपने कपड़े खुद डिज़ाइन करने के कारण उन्हें फ़ेम मिला। वहीं आजकल उर्फी सोशल मीडिया पर अपने अजीबोग़रीब लुक्स शेयर करती नज़र आती हैं। इस बार भी उर्फी ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की हैं जिनमें वह चेन से बना आउटफ़िट पहने नज़र आ रही हैं। 

चेन से बना टॉप पहने Urfi Javed ने शेयर किया अजीबोग़रीब लुक 

बुधवार को Urfi Javed ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अजीबोग़रीब आउटफ़िट पहने नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन दिया “यह एक टॉप है”। उर्फी द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में वह चेन से बना एक टॉप पहने नज़र आ रही हैं। इस टॉप में उन्होंने अपनी बॉडी के उपरी हिस्से को अपने एक हाथ से छिपा रखा है। वहीं, अपने दूसरे हाथ से उन्होंने अपने बाल पकड़े हुए हैं। इसके अलावा इस तस्वीर में उर्फी एक काले रंग की बंदर टोपी से अपना चेहरा छिपा रही हैं। 

दूसरी तस्वीर उनके पिंक आउटफ़िट की है जो उन्होंने कुछ समय पहले पहना था। इस तस्वीर में उन्होंने पिंक रंग की ब्रालेट और मिनी स्कर्ट के साथ सर से लेकर पैर तक एक लंबे नेट से खुद को ढका हुआ है। इनमें Urfi Javed की एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें उन्होंने अपने कानों में प्लग से बने ईयररिंग्स पहने हैं। ग़ौरतलब है कि इन्हें भी उर्फी ने खुद डिज़ाइन किया है। 

पोस्ट पर बुरी तरह ट्रोल हुईं उर्फी

Urfi Javed अब एक बार फिर अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। लोग उर्फी के पोस्ट पर मज़ेदार कमेंट करते उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा “यह महिला अपने समय से बहुत आगे चल रही है”। दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “बीएमडब्ल्यू लग रही हो”। तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “ब्रेकिंग न्यूज़: उर्फी की आंधी में उड़ा इंस्टाग्राम”। एक यूज़र ने लिखा “कुछ भी करती रहती है ये”। एक और यूज़र ने कमेंट किया “अबे ये कहां से ड्रेस लग रही है? ये तो कुत्ते की चीन लग रही है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026