---Advertisement---

सिर्फ 21 साल की! बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां देख Urfi Javed को क्यों ट्रोल करने लगे लोग, कहा- ‘फुस्की फायरिंग’

Urfi Javed: बर्थडे सेलिब्रेशंस की तमाम झलकियां शेयर करती हुई उर्फी जावेद ने लोगों के बीच सनसनी मचा दी है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास जिसकी वजह से एक बार फिर लोग करने लगे उर्फी को ट्रोल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 16, 2024 1:44 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) वह नाम जिसे आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह सच है कि फैंस को दीवाना बनाने में वह माहिर है लेकिन बावजूद इसके ट्रोलर्स उन्हें लताड़ लगाने में पीछे नहीं रहते हैं। इस तक के बीच 15 अक्टूबर को उर्फी 21वां जन्मदिन (Urfi Javed Birthday) मनाती नजर आई। इस दौरान उन्होंने तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है। लेकिन एक बार फिर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में आई उर्फी।

Urfi Javed के पोस्ट में क्या है स्पेशल

इन पोस्ट की बात करें तो ऊर्फी जावेद ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “21 साल हो गए।” वहीं सबसे पहले नजर आती है बेड पर उर्फी जो केक काट रही है और उनकी बहन इस दौरान नजर आती है। दूसरी तस्वीर में व्हाइट और ब्लू गुब्बारों के बीच ऊर्फी जावेद के दोस्त उन्हें हग करते हैं और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। एक और झलक में बर्थडे सेलिब्रेशन का डेकोरेशन दिखाया गया है तो अगली तस्वीर में वह अपनी बहनों और दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही है। आखिरी वीडियो में वह फुल ऑन फायरिंग मोड में है।

क्यों Urfi Javed को लोग कर रहे ट्रोल

इन झलकियों को देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे लेने लगे। इसे अब तक 42000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसे देख एक यूजर ने कहा, “आईं यह सिर्फ 21 साल की है मुझे तो लगा था कम से कम 25-26 की होगी तो दूसरे ने कहा यह क्या मजाक है तुम सिर्फ 21 की हो। एक ने कहा 21 तो दूसरे ने कहा यह बहुत झूठी है 21 की तो कहीं से नहीं लगती। वहीं बाकी यूजर्स भी उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर चर्चा में होती है Urfi Javed

Urfi Javed लाइमलाइट बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और अतरंगी फैशन सेंस से हर बार चर्चा में आ जाती है। ट्रोल होने के बावजूद वह अपने आप के साथ एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं होती है। वहीं फिलहाल एक्ट्रेस प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार‘ (Follow Kar Lo Yaar) को लेकर चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026