---Advertisement---

‘हैप्पी फैमिली हैप्पी मैरिज…’ Urvashi Rautela को बकवास से नहीं पड़ता फर्क! शादी को लेकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Urvashi Rautela: शादी को लेकर उर्वशी रौतेला ने कहा कुछ ऐसा जो है चर्चा में, आइए जानते हैं पूरी खबर जिसकी वजह से फैंस हुए एक्साइटेड, आखिर क्या है उर्वशी रौतेला की शादी की प्लानिंग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2024 6:42 अपराह्न | Updated: नवम्बर 23, 2024 10:19 अपराह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का फिल्मों में भले ही जादू ना चला हो लेकिन खूबसूरती और फैशन सेंस के मामले में वह हर बार लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। इस सब के बीच ‘घुसपैठिया’ एक्ट्रेस ने शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा जो सुर्खियों में है। दरअसल ऋषभ पंत के साथ एक्ट्रेस का नाम काफी जोड़ा गया और उन्हें लेकर उर्वशी को काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि इस सब के बीच एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर प्लानिंग और उनकी क्या राय है इस बारे में बात करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं Urvashi Rautela आखिर कब दुल्हन बनने वाली है।

Urvashi Rautela ने परिवार की शादीशुदा जिंदगी पर कहीं ये बात

Filmygyan के साथ इंटरव्यू में उर्वशी इस बारे में बात करती हुई दिखी और इस दौरान वह बताती है कि उनके लिए हैप्पी फैमिली हैप्पी मैरिज काफी मायने रखती है क्योंकि वह उसे तरह के ही माहौल में रही है। जहां शादियां अच्छी चलती है और लंबे समय बाद भी साथ में है इसलिए लोग क्या बकवास कर रहे हैं उससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि शादी उनके लिए काफी खूबसूरत चीज है।

खूबसूरत होने के बावजूद नहीं हो पा रहा Urvashi Rautela का रिश्ता

उर्वशी रौतेला की शादी को लेकर यह राय इस बात को बताने के लिए काफी है कि वह शादी करने के लिए एक्साइटेड है। हालांकि एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी कुंडली में कटनी दोष है जिसकी वजह से उनकी शादी अभी नहीं हो पा रही है। एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया कि फिलहाल उस दोष को खत्म होने में समय लगेगा। सिर्फ इस दोष की वजह से ही उनकी शादी में देरी हो रही है।

लाइमलाइट बटोरने के लिए Urvashi Rautela हमेशा करती है कुछ हटके

जब बात उर्वशी रौतेला की करें तो ऋषभ पंत को लेकर उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा और उन पर इल्जामों की बरसात की गई। लोगों का कहना था कि वह ऋषभ पंत को स्टॉक करती हैं। वहीं उनका नाम हार्दिक पांड्या, आकाश अंबानी और करीम बेन्ज़ेमा के साथ भी जोड़ा गया। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर उर्वशी शादी किससे करती है और उनके सपनों का राजकुमार कौन होता है। जहां तक बात करें उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार ‘घुसपैठिया’ फिल्म में देखा गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 13, 2026

The Traitors 2

अगस्त 13, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 13, 2026

Haiwaan Teaser

अगस्त 13, 2026

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026