---Advertisement---

Varun Dhawan को क्यों रात के 2 बजे सलमान खान ने किया था कॉल, बॉर्डर 2 ट्रोलिंग के बीच का जानें दिलचस्प वाक्या

Varun Dhawan: बॉर्डर 2 को लेकर वरुण धवन को काफी विवादों का सामना करना पड़ा लेकिन यह सब के बीच आखिर सलमान खान ने कॉल कर क्या कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं जिसका खुलासा खुद वरुण ने किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2026 3:54 अपराह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: वरुण धवन को हाल ही में होशियार सिंह के किरदार में बॉर्डर 2 में देखा गया था। यह सच है कि उनकी एक्टिंग को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन इस सब के बीच अब एक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी ट्रोलिंग को लेकर उन्हें सलमान खान ने अपना सपोर्ट दिखाया था। वरुण धवन ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि कैसे रात के 2 बजे उन्हें सलमान खान का कॉल आया था। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसने एक्टर को खुश कर दिया।

Varun Dhawan को बॉर्डर 2 की ट्रोलिंग के बीच सलमान खान का मिला था साथ

बॉर्डर 2 की सक्सेस मीट में जब ट्रोलिंग को लेकर वरुण धवन से पूछा जाता है तब वह कहते हैं कि आजकल यह ट्रेंड हो गया है कि लोग अक्सर ट्रोल करते रहते हैं। कुछ लोग इसे अच्छे से लेते हैं मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं इसे दिल से नहीं लेता हूं। मुझे जो फर्क पड़ता है वह काफी अलग है वह कहते हैं, “जब यह सब चल रहा था, तो रात में मुझे सलमान भाई का फ़ोन आया। वह बस हंस रहे थे, और उन्होंने कहा, ‘अच्छी चीज़ें होने वाली हैं’। उनकी सलाह और विश्वास मेरे लिए बहुत मायने रखते थे।”

रात के 2 बजे कॉल कर वरुण धवन से क्या बोले थे सलमान खान

इतना ही नहीं वरुण धवन ने आगे कहा कि जब बॉर्डर रिलीज़ हुई और यह पसंद की जा रही थी तब सलमान खान ने फिर से फोन किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं तुम सबके लिए बहुत खुश हूं।” उन्होंने जो कहा वह मेरे दिल के बहुत करीब है। उन्होंने कहा, ‘मुझे तुम पर गर्व है, बेटा।’ इस दौरान वरुण धवन बताते हैं कि वह सुबह का 2 बज रहा था और मैं अपने बिस्तर पर खड़ा हो गया। मेरी जिंदगी के सबसे अहम पल में से वह एक था क्योंकि वह इतनी आसानी से लोगों को तारीफ नहीं करते हैं क्योंकि उनके द्वारा हर बात में ट्विस्ट होता है। निश्चित तौर पर उनके द्वारा कही गई बातें मेरे दिल लिए कॉन्फिडेंस बढ़ाने का काम किया।

क्यों बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में रहे वरुण धवन

जहां तक बात करें बॉर्डर 2 की तो जेपी दत्ता की फिल्म अनुराग सिंह कर निर्देशन में बनने वाली है जिसमें सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ अहान शेट्टी और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसने 316 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं वरुण धवन को उनकी एक्टिंग को लेकर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jhansi Video

अप्रैल 4, 2026

Sunanda Sharma

अप्रैल 4, 2026

Ramayana

अप्रैल 4, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 16

अप्रैल 4, 2026

Ranveer Singh

अप्रैल 4, 2026

Badshah

अप्रैल 3, 2026