---Advertisement---

सेकंड-हैंड फिल्में करते हैं Varun Dhawan! ‘चुनरी चुनरी’ गाने को अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया ‘भजन’, जानिए विवाद के बीच क्या बोले अनु मलिक

Varun Dhawan: चुनरी चुनरी गाने को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस सब के बीच अभिजीत भट्टाचार्य के साथ-साथ अनु मलिक ने इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2026 11:58 पूर्वाह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: है जवानी तो इश्क होना है काफी चर्चा में है और हो भी क्यों ना जब फिल्म डेविड धवन अपने बेटे के साथ कर रहे हैं। वहीं बीते दिन इस फिल्म का गाना चुनरी चुनरी जारी किया लेकिन इस पर फिलहाल कंट्रोवर्सी जारी है। जहां अभिजीत भट्टाचार्य ने गाने को भजन बता दिया है और सलमान खान से तुलना करते हुए वरुण धवन के बारे में कहा कि वह सिर्फ सेकंड हैंड फिल्में करते हैं। इस सब के बीच आखिर अनु मलिक ने किस तरह से प्रतिक्रिया दी है। चुनरी चुनरी गाने को लेकर फिलहाल वरुण धवन को ट्रोलिंग सामना करना पड़ रहा है।

Varun Dhawan का अभिजित भट्टाचार्य ने उड़ाया मजाक

चुनरी चुनरी सॉन्ग रिलीज के बाद अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि “यह गाना सलमान खान की जिंदगी का सबसे बड़ा गाना था जब आई थी तब से अब तक ट्रेडिंग है। सलमान खान की लाइफ का सबसे बड़ा हिट है। चुनरी चुनरी उ वक्त एक राइजिंग स्टार था सुपरस्टार नहीं था। वहीं वरुण धवन ने सिर्फ़ सेकंड-हैंड फिल्में ही की हैं, खासकर तब जब उनके पिता ने ओरिजिनल फ़िल्में डायरेक्ट की थीं। वह उन्हीं गानों का इस्तेमाल करते हैं जो कभी हिट थे। वरुण धवन इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकता। जब मैंने गाना सुना, तो मुझे लगा कि यह कोई भजन है। ‘चुन्नरी चुन्नरी’ असल में एक रोमांटिक ट्रैक था, और उन्होंने अब इसे भजन में बदल दिया है।”

अनु मलिक ने क्या वरुण धवन का किया सपोर्ट

वहीं इस सब के बीच अनु मलिक ने कहा, “चुन्नरी चुन्नरी, चुन्नरी चुन्नरी। दोस्तों, बहुत समय हो गया जब मैंने वरुण धवन के चेहरे पर किसी सुपरस्टार का गाना देखा था। पहले, यह गाना तब सुपरहिट हुआ था जब यह सलमान खान पर आया था। और सलमान खान ने इसे एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया।”और आज फिर, जब मैंने वरुण को देखा, तो मैं खुशी से उछल पड़ा। क्या डांस है, वो लड़कियां कितनी खूबसूरत लग रही हैं… पहले भी गाना सुपरहिट था, आज भी सुपरहिट और कल भी सुपरहिट रहेगा। मैं फिल्म का इंतज़ार कर रहा हूं। डेविड धवन की कोई भी फिल्म और अनु मलिक तो देखता ही देखता है। इतना काम किया है डेविड के साथ और क्या डायरेक्टर हैं। वरुण, तू क्या नाचा है यार। क्या लग रहा है गाना।”

डेविड धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून 2026 को रिलीज होने जा रही है जिसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे नजर आने वाली है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026