---Advertisement---

Varun Dhawan न्यू बोर्न प्रिंसेस के साथ आए नजर, डिलीवरी के बाद इस हाल में दिखीं नताशा दलाल

Varun Dhawan: वरुण धवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बेटी को अस्पताल से घर ले जा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2024 1:30 अपराह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल में पिता बने हैं और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया। धवन परिवार में खुशियों का माहौल है और ऐसे में उनके घर की लक्ष्मी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जी हां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपनी बेटी को लेने के लिए खुद अस्पताल पहुंचे वरुण धवन और इसकी झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं की बेटी के साथ वरुण कितने खुश दिखाई दे रहे हैं और नताशा को भी प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए। आइए देखते हैं।

आखिर क्या है खास इस वीडियो में

इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देखेंगे कि वरुण धवन अपनी बेटी को गोद में लेकर अस्पताल से निकलते हैं और उनकी आंखें बेटी के चेहरे पर टिकी हुई है। वहीं वह बाहर निकल कर अपनी पत्नी नताशा के लिए इंतजार करते हैं उसके बाद नताशा गाड़ी में बैठ जाती है फिर बेटी को गोद में लेकर वरुण भी कार में बैठते हैं। वह अपनी पत्नी और बेटी का जिस तरह ख्याल रखते हैं वह लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है। धवन परिवार के लिए वरुण अपनी पत्नी और बेटी के साथ रवाना हो चुके हैं।

Varun Dhawan ने किया था शुक्रिया अदा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस पसंद भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 3 जून को वरुण पिता बने हैं और उनके घर बेबी गर्ल हुई है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए देते हुए कहा था कि हमारी बेबी गर्ल आ गई है सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा हरे हरे। फैंस और सेलेब्स से उन्हें जमकर बधाइयां भी मिल रही है।

इन फिल्मों में दिखेंगे वरुण

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण बहुत जल्द बेबी बेबी जॉन में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी है जिसमें वह जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026