---Advertisement---

Viral Video: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ प्रमोशन के दौरान अक्षय और टाइगर को देख मच गई भगदड़, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया जमकर लाठीचार्ज

Viral Video: अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का प्रमोशन करने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लखनऊ पहुंचे। इस दौरान मौजूद फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई। इतना ही नहीं हंगामा कुछ इस कदर बढ़ गया कि पुलिस ने लाठीचार्ज तक कर दिया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दरअसल फेवरेट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 27, 2024 12:06 अपराह्न

VIRAL VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का प्रमोशन करने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लखनऊ पहुंचे। इस दौरान मौजूद फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई। इतना ही नहीं हंगामा कुछ इस कदर बढ़ गया कि पुलिस ने लाठीचार्ज तक कर दिया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दरअसल फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए लोगों की भीड़ यहां पहुंची और बाद में पत्थरबाजी भी होने लगी। कहा जा रहा है कि एक्टर्स को चोट भी आई है लेकिन इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आइए देखते हैं यह वायरल वीडियो

Viral Video में बेकाबू नजर आ रही फैंस

इस Viral Video में आप देख सकते हैं कि फैंस किस कदर बेकाबू नजर आ रही है। वहीं भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से कोशिश में जुटी हुई है। दरअसल अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ तारों के सहारे लटककर स्टंट करते हुए फैंस के बीच स्टेज पर आते हैं। उन्हें इस अंदाज में देखने के बाद भीड़ बेकाबू हो जाती है। इसके बाद हंगामा मच जाता है। इस दौरान पथराव भी होते हैं और सुरक्षा कर्मी उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करने में लाठीचार्ज भी करते हुए नजर आते हैं।

Viral Video में क्रेजी नजर आई भीड़

इस इवेंट में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के टाइटल ट्रैक पर डांस भी करते हुए नजर आए।इतना ही नहीं अक्षय लोगों को इस इवेंट में आने के लिए धन्यवाद देते हैं और उन्हें ईद मुबारक भी कहते हैं। पहले तो इन स्टार्स के आने का समय दोपहर साढे तीन बजे था लेकिन दो से ढाई घंटे इंतजार के बाद शाम करीब 4:40 पर अक्षय और टाइगर पहुंचे। जिसकी वजह से भीड़ बेकाबू हो गई। वहीं एक्टर्स ने भीड़ में टीशर्ट बांटना शुरू कर दिया। ऐसे में जिस तरफ टीशर्ट मिल रही थी उसके दूसरी तरफ लोग बेकाबू होकर भगदड़ मचनी शुरू हो गई।

अक्षय कुमार ने कहीं ये बात

मच रही भगदड़ को देख अक्षय कुमार यह भी कहते हुए नजर आए कि “आप लोगों से हाथ जोड़कर विनती है।कृपया आराम से हम आपके यहां आए हैं आपसे मिलने, आपसे बात करने, प्लीज अपने आप को देखिए साथ में महिलाएं भी हैं, बच्चे भी हैं मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं आराम से।” लेकिन भीड़ कहां मानने वाली थी और यह Viral Video सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026