---Advertisement---

Viral Video: ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर मलाइका और नोरा फतेही लगाएंगी आग, इन आईकॉनिक गानों पर बांधती दिखेंगी समा

Viral Video: झलक दिखला जा के मंच पर आग लगने वाली है क्योंकि दो हसीनाएं एक साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती हुई नजर आएंगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही की जो अपने जबरदस्त ठुमके से लोगों के दिलों पर वार करने के लिए आ रही है। सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2024 7:11 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: झलक दिखला जा के मंच पर आग लगने वाली है क्योंकि दो हसीनाएं एक साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती हुई नजर आएंगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही की जो अपने जबरदस्त ठुमके से लोगों के दिलों पर वार करने के लिए आ रही है। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि हंगामा तो होना तय है। वैसे एपिसोड की बात करें तो दोनों ने डांस से जबरदस्त हंगामा बरपा। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो वीडियो में खास जो है चर्चा में।

Viral Video में चला दोनों हसीनाओं का जादू

प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही जहां गोल्डन कलर बॉडीकॉन ड्रेस में कातिलाना नजर आ रही है। वहीं मलाइका नियॉन कलर की ड्रेस में बला की खूबसूरत दिख रही है। दोनों ही हसीनाओं का डांस के मामले में कोई जवाब नहीं है और वे इस बात को साबित करती हुई दिखी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में नोरा मलाइका के गाने ‘अनारकली डिस्को चली’ पर डांस कर रही है वहीं दूसरी तरफ मलाइका नोरा फतेही के आईकॉनिक सोंग ‘कमरिया’ पर तूफान मचाती हुई नजर आई।

Viral Video में कहर बरपाती हुई दिखी मलाइका और नोरा

खास बात यह है कि दोनों हसीनाएं आईकॉनिक गाने पर धमाल मचाने के बाद एक साथ भी कहर बरपाती हुई दिखी। दोनों एक साथ जबरदस्त ठुमके लगाते हुए लोगों के दिलों पर कब्जा जमा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इस Viral Video को देख लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और एक साथ इन दोनों को परफॉर्म करते हुए देखना वाकई काफी खास है। ऐसे में प्रोमो वीडियो का चर्चा में आना तो लाजमी है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि डांस की दीवानी मलाइका अपनी फिटनेस और डांस को लेकर ही जानी जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026