---Advertisement---

Viral Video: भतीजी शर्मिन को स्टारडम दिलाने के लिए सरेआम ये क्या कर गए भंसाली! देख लोग बोले- ‘ये है असली नेपोटिज्म किंग’

Viral Video: शर्मिन सेगल को 'हीरामंडी' में कास्ट करने को लेकर लोग भड़के हुए नजर आ रहे थे और ऐसे में एक वीडियो चर्चा में है जिसे देखने के बाद लोगों का खून खौल गया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2024 2:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ रिलीज हुई है। नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को वैसे तो काफी लोकप्रियता मिल रही है लेकिन भंसाली को आए दिन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और वजह है उनकी भतीजी शर्मिन सेगल। जहां कुछ लोग उनकी भतीजी की एक्टिंग का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद लोग उन्हें फिर से नेपोटिज्म किंग कहने लगे हैं।

वीडियो को देखने के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

लोग पहले से शर्मिन सेगल को इस वेब सीरीज में देखने के बाद खफा थे लेकिन ऐसे में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने लोगों का दिल तोड़ दिया है। दरअसल इस वीडियो में भंसाली कुछ ऐसा करते हुए दिखाई दिए जिसे लेकर लोग बातें बनाने लगे। लोग एक बार फिर उन्हें नेपोटिज्म किंग और करण जौहर का बाप बताने लगे। लोग कह रहे हैं कि भंसाली तो करण जौहर से भी आगे निकल गया।

ऋचा चड्ढा को कर दिया भंसाली ने इग्नोर

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि संजय लीला भंसाली ‘हीरामंडी’ प्रीमियर पर नजर आ रहे हैं और उनके साथ हैं स्टार कास्ट। वहीं वीडियो में आगे यह दिखाया गया है कि ऋचा चड्ढा जब स्टेज पर आती है तो भंसाली उन्हें अपने पास बुलाकर पहले उनसे गले मिलते हैं। जब वह वहां खड़े होने की कोशिश करती है तो भंसाली अपनी भतीजी को अपने पास खींच कर ऋचा चड्ढा हो उनके बगल में खड़ा कर देते हैं।

नेपोटिज्म पर छिड़ गई बहस

लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और वे उन्हें एक बार फिर नेपोटिज्म से जोड़ने लगे हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की बहस शुरू हो गई है कि क्या भंसाली अपनी भतीजी शर्मिन सेगल को स्टारडम दिलाने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रख रहे हैं। ऐसे में उन्होंने ऋचा चड्ढा को भी सरेआम इग्नोर कर दिया। गौरतलब है कि शर्मिन मनीषा कोइराला की बेटी के किरदार में ‘हीरामंडी’ में नजर आई है। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा जैसी हसीनाएं भी दिखाई दे रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026