---Advertisement---

Batwara 1947 क्या सच में सनी देओल को करेगी निराश? जानें रिलीज से पहले क्यों मेकर्स की बढ़ी टेंशन

Batwara 1947 : स्वतंत्रा दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त 2026 को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में 'बंटवारा 1947' फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। इसमें लीड रोल में सनी देओल हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही मेकर्स को फैंस ने झटका दे दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2026 11:36 पूर्वाह्न

Batwara 1947
Follow Us
---Advertisement---

Batwara 1947 : स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज हो रही है। ये भारत और पाकिस्तान बंटवारें के दौरान की एक दिल छूने वाली कहानी पर आधारित है। वीकेंड पर मेकर्स और फैंस को इस देशभक्ति फिल्म से काफी सारी उम्मीदें थी। लेकिन लगता है कि, अब उन्हें झटका लग गया है। दरअसल, 14 अगस्त को ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ एक साथ रिलीज हो रही हैं। जहां एक तरफ सनी देओल की मूवी देश प्रेम से जुड़ी है तो वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ एक दिल छूने वाली लव स्टोरी है। दोनों की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है। जिसमें सनी देओल पिछड़ते हुए दिख रहे हैं।

Batwara 1947  ने कैसे बढ़ाई सनी देओल की टेंशन?

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ मूवी एडवांस बुकिंग से टोटल कमाई 1 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है। इस फिल्म ने 8380 से ज्यादा टिकट बेची हैं। इन आंकड़ों को देखकर उम्मीद की जा रही है कि, ये मूवी 15 करोड़ के आस-पास ऑपनिंग कर सकती है। वहीं, इसका खेल इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने बिगाड़ा हुआ है। इमरान हाशमी की लव स्टोरी पर आधारित फिल्म ने एडवासं बुकिंग से 2.20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।  आवारापन 2 को लेकर ऑडियंस का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण सनी  देओल की फिल्म पिछड़ते हुए दिख रही है। ये फिल्म  14 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। इसीलिए कड़ा मुकाबला है। ऐसे में कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ती है? इसका 15 अगस्त को ही पता चलेगा। फिलहाल  इमरान हाशमी सीधे  तौर पर सनी देओल की मूवी से आगे निकल गए हैं।

‘बंटवारा 1947’ को कैसे टक्कर दे रही ‘आवारापन 2’?

‘बंटवारा 1947’ फिल्म का बजट 150 करोड़ क आस-पास है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस में बनाया जा रहा है। इसकी कहानी असगर वजाहत के मशहूर नाटक “जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई” पर आधारित है । लीड रोल में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, अली फजल और शाबाना आजमी जैसे बड़े कलाकार हैं। वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म  ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आयी आवारापन फिल्म की सीक्वल है। इसमें दिशा पटानी और शबाना आजमी  जैसे  बड़े कलाकार हैं। फिल्म का बजट 30 करोड़ के आस-पास है।  इसके निर्देशक मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। वहीं, मुकेश भट्ट और महेश भट्ट ने इसे प्रोडयूस किया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

सितम्बर 28, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 28, 2026

Rise and Fall 2

सितम्बर 28, 2026

Govinda

सितम्बर 28, 2026

Avengers Endgame Encore Box Office Collection Day 3

सितम्बर 28, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 51

सितम्बर 28, 2026