---Advertisement---

Brain Stroke: भीषण ठंड से UP में 25 लोगों ने गंवाई जान, जानें शीतलहर में हार्ट और ब्रेन अटैक से बचने के उपाय

Brain Stroke: उत्तर भारत में भीषण ठंड से लोगों की जान जा रही है। उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बेहद बढ़ गया है। लोग दिन पर दिन बीमार पड़ रहे हैं। इसके अलावा कई सारे लोगों की जान तक जा रही है। हाल ही में एक घटना कानपुर में देखी गई ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 6, 2023 11:43 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Brain Stroke: उत्तर भारत में भीषण ठंड से लोगों की जान जा रही है। उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बेहद बढ़ गया है। लोग दिन पर दिन बीमार पड़ रहे हैं। इसके अलावा कई सारे लोगों की जान तक जा रही है।

हाल ही में एक घटना कानपुर में देखी गई है। इस शहर में ठंड के कारण एक ही दिन में 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ ही दिनों में 723 लोग शीतलहर के कारण बीमार पड़े हैं। इनके मौत का कारण ब्रेन और हार्ट अटैक है। बढ़ते ठण्ड के कारण जो लोग डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित होते हैं उनपर हार्ट और ब्रेन से सम्बंधित खतरा बढ़ जाता है।

इस स्थिति में खुद का बचाव व्यक्ति के अपने हाथ में है। व्यक्ति शीतलहर से खुद को स्वयं बचा सकता है। इसकें लिए इसके बचाव और उपचार का पता होना बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिसे अपनाकर आप खुद को बचा सकते हैं।

शीतलहर में रखें खुद का ख्याल

शीतलहर में खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसमें एक्सपर्ट्स का कहना है कि जितने भी लोग 60 वर्ष से अधिक के हैं वो सभी घर से बाहर न जाएं। अधिक शीतलहर होने के कारण लोगों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की बीमारी है। जिन लोगों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की बीमारी होती है उन पर ठंड का प्रकोप अधिक पड़ता है। इससे लोगों पर कई बड़ा खतरा मंडराता रहता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी 60 वर्ष से अधिक लोगों को बाहर निकलने की सलाह नहीं देते हैं। इससे हार्ट और ब्रेन अटैक का खतरा कम हो जाता है।

डाइट का रखें ख्याल

डाइट का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इस स्थिति में खुद के डाइट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना कई बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जब ठंड बहुत बढ़ जाती है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसमें उन लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है जो लोग डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इन्हें अपने डाइट में पोषक तत्व युक्त भोजन को शामिल करने की जरूरत है। इतना ही नहीं रात के समय में हल्का डाइट में लें। इससे संतुलन बनी रहेगी। इसके अलावा हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी कम होगा।

Also Read: Computer Syndrome: घंटों स्क्रीन टाइम से पड़ता है आंखों पर गहरा असर, लैपटॉप पर काम करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

इन चीजों का रखे खास ख्याल

सर्दियों में कभी भी लापरवाही न बरतें। सावधानी बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए अपने डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे शरीर को गर्माहट मिले। इसके अलावा हमेशा गर्म कपड़े पहनकर रखें। घर से बाहर जरूरत पड़ने पर ही जाएं। इतना ही नहीं उन चीजों को डाइट में शामिल करें जिसका तासीर गर्म हो। इससे इम्यूनिटी के साथ-साथ आपको गर्माहट भी मिलेगी। इसके अलावा शरीर में किसी भी प्रकार की परेशानी दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Also Read: Frits Windshield: कार के विंडशील्ड पर क्यों होते हैं Black Dots, जानें सेफ्टी से जुड़े ये Interesting Facts

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026