---Advertisement---

Cucumber Cold Soup: गर्मियों में रहना है Cool-Cool तो ट्राई करें ये सूप, इस आसान रेसिपी से झटपट करें तैयार

गर्मी के दिनों में खीरे के सूप का सेवन निश्चित रूप से करें। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 9, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cucumber Cold Soup: गर्मियों की शुरुआत हो गई है। वहीं इस मौसम में कुछ चीजों की डाइट में शामिल करना चाहिए, जिससे आप फिट रह सकें। वहीं खुद को हाइड्रेट रखने के लिए भी कुछ चीजें बहुत जरूरी है। आपको बता दें, खीरे का सूप बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं इसके सेवन से व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसलिए इस गर्मी खीरे के सूप को आसानी से घर पर बनाएं। इससे आपको कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे। तो आइए जानते हैं, घर में कैसे तैयार करें खीरे का सूप।

खीरे का सूप बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • खीरा (जरूरत के अनुसार)
  • छोले
  • धनिया पत्ती
  • काली मिर्च
  • लहसुन
  • दही
  • हरी मिर्च
  • ऑलिव ऑयल
  • पानी (जरूरत के अनुसार)

Also Read: Oral Hygiene Tips: सिर्फ ब्रश करने से दांत नहीं होते साफ और मजबूत, ये करें और पलभर में मुंह की बदबू से पाएं राहत

इस विधि से तैयार करें सूप

स्टेप 1: सबसे पहले सूप बनाने के लिए ताजा खीरा लें।

स्टेप 2: अब एक बर्तन में पानी भर लें और उसमें खीरा डाल लें और इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 3: अब एक ब्लेंडर में हरी मिर्च, कटा हुआ खीरा, दही, छोले, काली मिर्च, नमक, हरा धनिया मिलाएं और उसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक ये गाढ़ा क्रीमी सूप न बनने लगे।

स्टेप 4: अब एक पैन लें और उसे गैस पर चढ़ाएं। इसके बाद इसमें ऑलिव ऑयल और लहसुन डालें।

स्टेप 5: अब इसे अच्छे से भून लें और में तड़का लगाएं। अब इसे अच्छे से गार्निश करके सर्व करें।

गर्मियों में खीरे का सूप है बेहद फायदेमंद

गर्मी के दिनों में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। बता दें, इसके लिए खीरे का सूप बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसमें पौष्टिक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं इस सूप के सेवन से व्यक्ति को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसलिए गर्मी के दौरान इस सूप का सेवन निश्चित रूप से करें।

Also Read: Budget Session 2023: संसद हुई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट सत्र का आखिरी दिन भी चढ़ा विपक्षी  हंगामे की भेंट

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026