---Advertisement---

Curd Side Effects: गर्मियों में ऐसे खाया दही तो लेने के पड़ जाएंगे देने, मोटापे के साथ पेट कर देगा खराब

दही बेहद फायदेमंद होता है। मगर इसका सेवन सही तरीके से न किया जाए तो इससे व्यक्ति को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए दही के सेवन के साथ कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 18, 2023 1:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Curd Side Effects: दही पौष्टिक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें कई सारे ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं जिससे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। मगर इसके सेवन के साथ कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

वहीं गर्मियों की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में दही अधिकतर लोगों की डाइट में शामिल है। हालांकि ये जरूरी भी है। मगर गर्मी के मौसम में भी दही का सेवन सही तरीका से न किया जाए तो इसका नुकसान व्यक्ति को काफी झेलना पड़ सकता है। इसलिए दही के सेवन के दौरान कुछ चीजों का ध्यान बेहतर ढंग से रखें।

कच्चा दही के इस्तेमाल से बचें

दही एंटी ऑक्सीडेंट सहित कई पौष्टिक तत्वों का सबसे बेहतर स्रोत है। मगर दही को सीधे कभी नहीं खाना चाहिए। दही खाते समय इसमें गुड़, चीनी, शहद, नमक, जीरा या काला मिर्च निश्चित रूप से मिलाएं। इससे कभी भी बलगम की समस्या उत्पन्न नहीं होती है। इसलिए इन चीजों ध्यान निश्चित रूप से रखें।

इस मौसम में दही से रखें परहेज

सभी चीजों के सेवन के लिए एक मौसम निर्धारित किया गया है। अगर व्यक्ति आइसक्रीम का सेवन सर्दी में करता है तो इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। बिलकुल इसी तरह वसंत, सर्दी, पतझड़ के मौसम में दही के सेवन से व्यक्ति को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इससे कई तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है। वहीं बलगम के कारण परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए सर्दियों में इन चीजों का ध्यान निश्चित रूप से रखें।

Also Read: HEALTH TIPS: कहीं फल-सब्जियां धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, ये तरीका बीमारियों से रखेगा कोसों दूर

पाचन पर पड़ता बहुत गलत प्रभाव

जैसा की आप जानते हैं, पेट को ठंडा रखने के लिए और पाचन क्रिया को संतुलित रखने के लिए दही रामबाण है। मगर इसके अधिक सेवन पर पाचन तंत्र पर दही का विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रतिदिन दही का सेवन न करें। इससे कब्ज और मोटापे जैसी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए सीमित और संतुलित मात्रा में ही दही का सेवन करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026