---Advertisement---

Eye Care In Summer: तेज धूप से बढ़ सकता है आंखों में टेरिजियम का खतरा, लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

Eye Care In Summer: बढ़ती गर्मी की वजह से लोग को पहले से ही काफी परेशाना हैं। ऐसे में टेरिजियम नाम की बीमारी काफी तेजी से फैल रही है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 22, 2023 9:08 अपराह्न | Updated: मई 25, 2023 4:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Eye Care In Summer: गर्मी के बढ़ते तापामान की वजह से लोगों को पहले से ही काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में राजस्थान के बाड़मेर इलाके से एक नई आंखों की बीमारी के बारे में पता चला है ,जो तेज गर्मी की वजह से होती हैं। राजस्थान में झुलसती हुई गर्मी के कारण काफी लोग इस बीमारी का शिकार होते हुए नजर आ रहे हैं। बढ़ती हुई गर्मी के तापमान और गर्म हवा के चलते बाड़मेर इलाके में टेरिजियम काफी तेजी से फैल रहा हैं। इस खबर के माध्यम से आपको इस बीमारी के लक्षण , इसका किस तरह से बचाव किया जाता है इन सबके बारे में जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Mango Side Effects : बिना किसी डर के खूब लें आम का मजा, इन टिप्स से करें फोड़े-फूंसी की छुट्टी

क्या होता है टेरिजियम

इस बीमारी को सर्फर आई के नाम से भी जाना जाता हैं। इस बीमारी की शुरूआत में आखों के सफेद भागों पर एक बादल जैसी परत बनी शुरू हो जाती हैं। यह परत बाहरी तरफ से बनते हे आंखों को अंदर तक जाती हैं। इस स्थिती में आंखों के सफेद भाग में पूरी गुलाबी नसे दिखना शुरू हो जाती हैं।

कैसे होती है यह बीमारी

बहुक अधिक गर्मी या सीधा सूरज की किरणों का आंखों में पड़ना ,ज्यादा समय तक स्क्रीन को देखना से आखों को गर्मी लगती है, जिस कारण से आंखों में पानी आने लगता हैं और टेरिजियम की बीमारी शुरू हो जाती हैं। अधिकतर यह बीमारी उन लोगो में देखने को मिलेगी जो काफी ज्यादा गर्म इलाके में रहते हैं।

क्या है इसके लक्षण

वैसे इस बीमारी के कोई खास अलग से तो लक्षण नहीं है। फिर भी इसके अलावा यदि आपकी आंखें लाल हो रही हैं। आंखें सूज रही हो या फिर दिखने में कोई तकलीफ हो रही हो , आंखों का सूखना , आंखों में खुजली होना आदि इसके लक्षण हैं।

कैसे करें इसका बचाव

इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए ज्यादा धूप नें निकलने से बचने की कोशिश करना, हर 20 मिनट बाद आंखों को ठंडे पानी से धोते रहना चाहिए । डॉक्टर की सलाह के अनुसार आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना चाहिए ।

किस वर्ग के लोगो को होती है यह बीमारी

टेरिजियन बीमारी अधिकतर 20 वर्ष की उम्र से लेकर 40 वर्ष की आयु के लोगों को होती है। इसके अलावा अधिक इस बीमारी के शिकार अभी तक केवल पुरूष ही देखने को मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें : Mohabbat Ki Dukaan: अब अमेरिका में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेंगे राहुल गांधी, कांग्रसे ने जारी किया कार्यक्रम का पोस्टर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026