---Advertisement---

Health Tips: आयरन सप्लीमेंट्स को लेकर इस एक गलती को करने से बरतें सावधानी, जानिए क्या है सही तरीका

Health Tips: अगर आप भी लेते हैं आयरन और कैल्शियम की टेबलेट तो याद रखें कभी भी इन दोनों को साथ में लेने से करें परहेज नहीं तो शरीर को पहुंच सकता है नुकसान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 24, 2024 12:35 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: कभी-कभी शरीर में पोषक तत्व की कमी होने की वजह से डॉक्टर सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी भी आयरन सप्लीमेंट्स को कैलशियम सप्लीमेंट्स के साथ लेने से परहेज करने की जरूरत होती है। इस बारे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को सचेत करती हुई नजर आई और उन्होंने बताया कि क्या है आखिर इसके पीछे की वजह। कैसे आप आयरन सप्लीमेंट्स को ले सकते हैं ताकि इसका मिले आपको फायदा। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

क्या है वजह

इस वीडियो में प्रियंका शेहरावत यह कहती हुई नजर आती है कि दो दवाई को एक साथ कभी भी नहीं लें। आयरन टेबलेट और कैल्शियम टेबलेट क्योंकि कैल्शियम में आयरन टेबलेट में से आयरन को अवशोषित करने में बाधा पहुंचाती है। अगर आप 100mg आयरन को ले रहे हैं तो कम से कम 70 से 80% आयरन आपके ब्लड सिस्टम में अब्जॉर्ब नहीं हो पा रहा है अगर आप इसे कैल्शियम टेबलेट के साथ ले रहे हैं।

कैसे लें आयरन की गोली

डॉ प्रियंका शेहरावत यह भी बताती है कि अगर आप आयरन सप्लीमेंट ले रहे हैं तो ट्राई करें कि इसके साथ विटामिन सी ले। इसके लिए आप विटामिन सी की टैबलेट ले सकते हैं या फिर आप इसके साथ कोई भी सीट्रस फ्रूट ले सकते हैं। चाहे तो आप इसके साथ ऑरेंज जूस ले या फिर इसकी तरह कुछ भी जो आयरन को कंज्यूम करने में बेहतर हो। ऐसे में आज से ही आयरन और कैल्शियम टेबलेट को एक साथ लेने से परहेज करने की जरूरत है नहीं तो इसका फायदा आपको नहीं मिलने वाला है।

बीमार भी पर सकते हैं आप

आपको यह जानकारी हैरानी होगी की पोषक तत्व देने वाले यह दवाई यानी आयरन और कैल्सियम को एक साथ लेने से आप बीमार भी पर सकते हैं। यह शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में गलती से भी इन गोलियों को एक साथ न खाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026