---Advertisement---

Health Tips: BP- शुगर ही नहीं बल्कि इन जानलेवा बीमारियों में भी वरदान का काम करती है काली हल्दी, फायदे चौंका देंगे

Health Tips: काली हल्दी का सेवन करने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। यह बाजार में आसानी से पाई जाती हैं। इसमें कई सारे फाइबर होते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 9, 2023 2:38 अपराह्न

Benefits Of Black Turmeric
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: रसोईघर में कोई भी सब्जी बनाने के लिए काफी सारे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। उन्हीं मसालों में से एक है हल्दी। हल्दी न सिर्फ सब्जियों बल्कि शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। आमतौर पर हमने घरों में इस्तेमाल होने हल्दी पीली रंग की देखी हैं। लेकिन अगर कोई आप से कहें की हल्दी काले रंग की भी होती है, तो आप यह सुनकर हैरान हो सकते हैं। मार्केट में पीली हल्दी के साथ-साथ काली हल्दी भी देखने को मिल जाएगी। काली हल्दी का रंग दिखने में काला और बैंगनी सा होता हैं। इस काली हल्दी का उपयोग करने से कई सारे फायदे होते हैं। खासतौर से यह शरीर के लिए एक रामबाण की तरह काम करती हैं। आज इस आर्टिकल में आपको काली हल्दी का इस्तेमाल करने से होने वाले फायदों के बारे में जाननें को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:Health Tips:बारिश में होने वाली स्किन एलर्जी ले सकती है भयानक रूप, अनदेखी पड़ सकती है भारी

काली हल्दी का उपयोग करने से होने वाले फायदे

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

काली हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंनफ्लेमेंट्री के काफी सारे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बीपी से संबधित परेशानी से लड़ने का काम करते हैं। इस काली हल्दी का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम और ब्लड प्रेशर निंयत्रण में रहता है। जिन भी लोगों को बीपी की दिक्कत हैं उन्हें इस काली हल्दी का सेवन करना चाहिए।

ओस्टियोआर्थराइटिस की बीमारी से मिलता है छुटकारा

जिन भी लोगों को घुटने में दर्द से संबधित परेशानी है, उनके लिए इस काली हल्दी का सेवन करना बहुत जरूरी है। घुटने और जोड़ों में होने वाली इस समस्या को ओस्टियोआर्थराइटिस कहा जाता हैं। इस बीमारी के चलते घुटने सूजने लगते हैं। काली हल्दी का उपयोग करने से इस परेशानी से काफी आराम मिलता है।

डायबिटीज में होता है सुधार

डायबिटीज से पीड़ित लोग इस बीमारी से राहत पाने के लिए इस काली हल्दी का सेवन कर सकते हैं। इस काली हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो बॉडी में बढ़ रहे इंसुलिन को कम करता है। इसके अलावा इसमें कई सारे फाइबर भी होते हैं जो शरीर में बढ़ रहे ब्लड लेवल को एकदम कंट्रोल में रखता है।

पाचनतंत्र को करता हैं मजबूत

काली हल्दी का सेवन करने से पेट से संबधित सभी तह की परेशानियों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। गैस से संबधित , एसिडी , अपच की दिक्कत और पेट में हो रही सूजन को कम करने के लिए रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में काली हल्दी का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें:इस बार सावन के महीने में आने वाले तीज- त्योहारों पर मेहमानों के लिए बनाएं ये स्पेशल Ghewar, आसान Recipe से झटपट करें तैयार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026