---Advertisement---

Health Tips: क्या आपकी भी है खाना खाने के बाद सोने की आदत? हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Health Tips: देर से खाना और बहुत अधिक सोना भी मोटापे और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। वहीं कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद सोने की आदत होती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। आज ही इस आदत को बदल लें क्योंकि इससे गंभीर बीमारी हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2023 5:53 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

यह सच है कि खाना खाने के बाद नींद के झोके आने लगते हैं। गर्मियों में खासकर दिन का खाना खाने के बाद आलस आने लगता है वहीं रात को खाना खाने के बाद भी लेटने का मन करता है। अगर आप भी उस लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें खाना खाने के बाद बिस्तर ही दिखाई देता है तो आज ही अपने इस आदत को बदल लें क्योंकि यह आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। यह आपके पाचन तंत्र ही नहीं बल्कि इससे डायबिटीज का खतरा भी पैदा हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए।

बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल

खाने के बाद आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि रात को खाना खाने के तुरंत बाद सोने से वास्तव में उच्च रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। इससे वजन बढ़ना और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: इन Top 5 Web Series में पानी की तरह बहाया गया करोड़ों का बजट, खर्चा सुनकर उड़ जाएंगे होश

डाइजेशन में परेशानी

भोजन को ठीक से पचाने में मदद करने के लिए सोना जरूरी है। इससे कब्ज, पेट में सूजन या अपच की समस्या नहीं होगी लेकिन खाने के तुरंत बाद सोने से डाइजेशन खराब हो सकता है।

मेटाबॉलिज्म में समस्या

रात को देर से खाना खाने से आपके शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है, जिससे आपके मेटाबॉलिज्म में समस्या हो सकती है और वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, यह आपकी नींद और आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।

मोटापा की संभावना है ज्यादा

जो लोग रात के खाने या दोपहर के भोजन के बाद सोते हैं उनके मोटे होने की संभावना अधिक होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सोने से तीन घंटे पहले खाना खाने से आपको भरा हुआ महसूस करने में मदद मिलती है और आपके शरीर को कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Analogue Paneer

सितम्बर 25, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 25, 2026

Health Tips

सितम्बर 25, 2026

Hair Care

सितम्बर 24, 2026