---Advertisement---

Health Tips: क्या आप भी छोटी-छोटी चीजों को भूलने लगे हैं अगर हां तो, आप हो चुके हैं इस गंभीर बीमारी का शिकार

Health Tips: भूलने की बीमारी से अगर आप भी हैं परेशान , तो इस तरह की चीजों का भूलकर भी न करें। जल्द दिखेगा इसका असर ।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 4, 2023 12:43 अपराह्न

Health tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: बढ़ती उम्र के साथ लोगों में भूलने की समस्या सबसे अधिक देखी जाती है। खासतौर इस तरह की परेशानी 60 साल से अधिक वर्ष वाले बुजुर्गों में पाई जाती है। लेकिन आजकल यह भूलने की बीमारी कम उम्र के लोगों में काफी तेजी से फैलती हुई नजर आ रही है। इस तरह से भूलने वाली बीमारी को सामान्य तौर पर अल्जाइमर के नाम से जाना जाता है। जिस उम्र में लोगों का दिमाग एकदम एक्टिव होना चाहिए है, उस उम्र में अधिक तनाव और परेशानियों का बोझ उठाने से दिमाग एकदम कमजोर हो रहा है। इसी वजह से आजकल लोगों में भूलने की समस्या सबसे अधिक पाई जाती है। यदि इस समस्या का समय रहते इलाज नहीं हो पाया, तो इसे जान जाने का भी खतरा हो सकता हैं। इस आर्टिकल में आपको इस समस्या के होने की वजह के बारे में बताया जा रहा हैँ।

यह भी पढ़ें : Health Tips: अगर आप भी करते हैं लगातार स्माइल तो, हो चुके हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार

नींद पूरी न होना

कई लोग अपने बिजी शेड्यूल होने की वजह से पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। जिस वजह से उनकी मानसिक स्थिती पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। आगे चलकर वह चीजों को भूलने लगते हैं, जिस कारण वह अल्जाइमर बीमारी के शिकार हो जाते हैं।

एक साथ कई काम को साथ में करना

कई लोगों को एक साथ काफी काम करने की आदत होती हैं। जिस वजह से उनका ब्रेन हर समय एक्टिव रहता है। ब्रेन को बिल्कुल भी काम रेस्ट करने का समय नहीं मिल पाता है। जिस वजह से उन्हें भूलने की समस्या होनी शुरू हो जाती है।  

मानसकि तनाव के कारण हो सकती है याददाशत कमजोर

लंबे समय तक दिमाग पर किसी चीज का जोर डालना और अधिक सोचने के कारण भी ब्रेन पर काफी प्रभाव पड़ता है और इंसान भूलने वाली बीमारी का शिकार होने लगते हैं।

अल्जाइमर बीमारी के लक्षण

जो भी इंसान इस तरह भूलने वाली बीमारी से पीडित है। वह लोग सामान्य तौर पर चीजों को रख कर कहीं भी भूल जाते हैं। उन्हें कई बार यह याद नहीं रहता है कि  उन्हें सुबह क्या काम किया था। कई बार अधिक परेशानी होने पर वह अपने घर का पता तक भूल जाते हैं। ऐसे में इस बीमारी से पीडित लोगों को कुछ चीजों जैसे पने घर का फोन नंबर, अपने परिवार वालो का नाम आदि चीजें याद रखनी जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026