---Advertisement---

Health Tips: सर्दी-खांसी और बुखार से हालत हो गई है खराब तो इस पत्ते का करें सेवन, सभी बीमारियों को पल में करेगा छू-मंतर

मौसम के साथ वायरल का होना आम बात है। बदलते मौसम के साथ व्यक्ति सर्दी, खांसी और बुखार के चपेट में आ जाता है। इसलिए इन परेशानियों को कुछ घरेलू नुस्खे से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए हम कुछ पत्तों का इस्तेमाल करेंगे। इससे सभी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 15, 2023 10:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: बदलते हुए मौसम के साथ सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या आम बात है। इस स्थिति में व्यक्ति बेहद कमजोर हो जाता है। वहीं उसकी हालत भी काफी खराब हो जाती है। व्यक्ति को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। मगर वायरल होने के बाद भी बुखार और सर्दी खांसी का सामना लंबे समय तक करना पड़े तो समझें की आपकी इम्यूनिटी काफी वीक है। इस स्थिति में कुछ पत्तियों का सेवन करना बहुत जरूरी है।

इससे आपको अंदरूनी गर्माहट मिलेगी। इतना ही नहीं, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा और सर्दी खांसी, बुखार का छू मंतर हो जाएगा। जी हां, आज इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसी पत्तियों के विषय में बात कर रहे हैं जो औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसके सेवन से व्यक्ति को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं।

धनिया पत्ता का करें सेवन

आपको बता दें, धनिया पत्ता पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसमें कई सारे ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे सर्दी खांसी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं इसमें एंटी बायोटिक गुण होता है, जिससे बुखार जैसी समस्या से चुटकियों में राहत मिल सकती है। इसलिए अगर आप सर्दी खांसी और बुखार जैसी समस्या से पीड़ित हैं तो तुरंत धनिया पत्ता के जूस का सेवन करें।

तुलसी का पत्ता है रामबाण

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने से लेकर सैकड़ों गुणों से भरपूर है तुलसी का पत्ता। इसमें एंटी वायरस से लेकर एंटी बैक्टीरिया गुण तक मौजूद है। तुलसी के पत्ते के काढ़ा के सेवन से व्यक्ति को कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसलिए बुखार को ठीक करने के लिए तुलसी के पत्ते का सेवन करें। इसके अलावा आप नियमित रूप से भी तुलसी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

Also Read: HEALTH TIPS: कहीं फल-सब्जियां धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, ये तरीका बीमारियों से रखेगा कोसों दूर

ऑरिगेन के पत्ते का करें इस्तेमाल

औषधीय गुणों से लबरेज ऑरिगेन बेहद फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल औषधि बनाने के लिए किया जाता है। इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। इसलिए अगर आप सर्दी खांसी या बुखार जैसी समस्या से पीड़ित हैं तो तुरंत ऑरिगेनो के पत्ते के जूस का सेवन करें। ये बेहद फायदेमंद और असरदार है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026