---Advertisement---

Health Tips: अगर रील्स देखने से आपकी आंखों में भी होता है दर्द , तो हो जाएं सावधान आप इस बीमारी के हो सकते हैं शिकार

Health Tips: मोबाइल में ज्यादा समय तक रील्स देखने से इंसान के व्यवहार में काफी फर्क देखने को मिलता है जो काफी हानिकारक हो सकता है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 10, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 10, 2023 11:14 पूर्वाह्न

Insta reels effects
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: आजकल लोग अपने खाली समय में घंटों तक फोन पर यूहीं स्क्रॉल करते है और रील्स को देखते रहते हैं। रील्स को देखने में समय का कोई अंदाजा ही नहीं लगा पाता है। घंटों तक फोन को देखते रहने के बाद आंखों पर इसका काफी बुरा असर देखने को मिलता है। पहले के समय में लोग अफने खाली समय को किसी अच्छे काम या अपने परिवार के साथ बिताते थे , लेकिन अब के समय में फोन आने से सभी लोग अपने फोन में इतना बिजी हो गए हैं कि उन्हें दूसरों के साथ बात करने और समय बिताने की कोई आवश्यकता ही नहीं है। उन्हें बस इंस्टाग्राम पर अफनी स्क्रीन को स्क्रॉल करने की आदत हो गई है। ना केवल बड़े बल्कि छोटे बच्चों को भी आजकल रील्स देखने की इतनी बुरी आदत हो गई है कि उन लोगों को अपमने मोबाइल को खाली छोड़ने का मन ही नहीं करता है। जरूरत से ज्यादा फोन का इस्तेमाल करने से इसके काफी सारे बुरे असर हमारे शरीर में देखने को मिलते है। आज इस रील्स की आदत को नहीं छोड़ने पर होने वाले असर के बारे में जाननें को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Health Tips: सिर में दर्द से बचने के लिए अगर आप भी बांधते है कपड़ा , तो जानें लें ये सही है या गलत

आखिर यह रील्स है क्या

रील्स एक तरह की शॉर्ट वीडियोज होती है , जो इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए उपलब्ध है। काफी यूजर्स इस रीलिस पर वीडियो बनाकर ही पैसे छाप रहे हैं । रील्स में 15 सेकेण्ड , 30 सेकेण्ड और एक मिनट की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की जाती है। यूजर्स फिर इन्हीं वीडियो को देखने में इतने बिजी हो जाते हैं कि उन्हें ना ही अपनी आंखों का और ना समय का पता चलता है। इस रील्स को बनाने के लिए लोगों को काफी क्रियेएटिव होने की जरूरत होती है तभी वह लोगों को अपनी रील्स के प्रति आकर्षित कर पाते हैं।

रील्स को अनलिमिडेट देखने से होने वाले शरीर पर होने वाले असर

हर चीज के अपने कुछ फायदे होने के साथ नुकसान भी होते है। वैसे ही हाल रील्स के साथ भी है। जहां एक तरफ कई यूजर्स रील्स बनाकर फेमस और पैसे कमा रहे हैं , वहीं दूसरी तरफ अधिकतर लोग केवल उन्हीं रील्स को बार-बार देखकर अपना समय बर्बाद करते हैं। रील्स को देखने के काफी सारे नुकसान है जैसे अगर छोटे बच्चो रील्स देखते हैं , तो उसे उनका पढ़ाई में मन लगता है और बार-बार फोन देखने को करता है जो कि एक बुरी आदत है। वहीं दूसरी और जो आजकल के युवा हैं , यह दूसरों को देखकर खुद भी रील्स बनाने की सोचते है ,लेकिन कई बार रील्स उतना अच्छा ग्रो नहीं कर पाती , तो ऐसे में वह काफी चिड़चिड़े हो जाते हैं। आखिरी में वह रील्स को लेकर बहुत सीरियस हो जाते है और अपनी तुलना दूसरों के करना शुरू करते है। इस तरह से रील्स देखने से खुद के मन में दूसरों के प्रति हीन भावना पैदा होने लगती है जिसे इंसान का व्यवहार अपने आप ही बदलने लगता है। कई बार तो काफी यूजर्स इन सबको इतना गुम हो जाते है कि वह डिप्रेशन में भी चले जाते है या अपने साथ कुछ गलत करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026