---Advertisement---

Health Tips: मलाइका अरोड़ा की तरह 52 की उम्र में दिखना है जवान तो ,सुबह इन मसालों का पिये पानी

Health Tips: मलाइका अरोड़ा बढ़ती उम्र में खुद को फिट और जवान बनाए रखने के लिए रोज सुबह खाली पेट खास ड्रिंक पाती है. वो रोजाना जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीती हैं. इन मसालों का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, मेटाबॉलिज्म तेज होता है, पाचन दुरुस्त रहता है और चेहरे पर नेचुरल चमक आती है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 28, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 28, 2026 6:00 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस हैं. वो  52 की उम्र में भी बेहद फिट दिखती हैं. उनकी इस फिटनेस और चमकती त्वचा के पीछे कोई महंगा प्रोडक्ट नहीं, बल्कि रसोई में मौजूद कुछ खास मसाले हैं. मलाइका अपने दिन की शुरुआत एक खास घरेलू ड्रिंक से करती हैं. आइए जानते हैं कि आप घर पर इसे कैसे बना सकते हैं और इसके क्या फायदे हैं?

Health Tips: मलाइका अरोड़ा सुबह क्या पीती हैं?

मलाइका अरोड़ा अपने दिन की शुरुआत जीरा, सौंफ और अजवाइन से बने घरेलू डिटॉक्स वॉटर से करती हैं. वे इसे अपनी बेहतरीन फिटनेस, अच्छे पाचन और चमकती त्वचा का राज मानती हैं.

देखें वीडियो

एक्ट्रेस रात में एक-एक चम्मच जीरा, सौंफ और अजवाइन को पानी में भिगो देती हैं. सुबह इस पानी को उबालकर छान लेती हैं और गुनगुना होने पर इसमें नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पीती हैं.

इस डिटॉक्स वॉटर के फायदे

जीरा और अजवाइन मिलकर शरीर के मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है. यह ड्रिंक शरीर के अंदरूनी टॉक्सिन्स यानी गंदगी को बाहर निकालती है. जब पेट और खून साफ रहता है, तो चेहरे पर कील-मुंहासे नहीं होते और नेचुरल चमक आती है. इसमें नींबू होने से  विटामिन-सी होता है और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बदलते मौसम में आपको बीमारियों से बचाते हैं.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Raksha Bandhan 2026

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 27, 2026