---Advertisement---

Health Tips: प्लेट को छोड़ आज से ही इन पत्तों पर खाने का उठाएं लुत्फ, कोसों दूर रहेंगी ये बीमारियां

Health Tips: आजकल लाइफस्टाइल में काफी कुछ बदल गया है और इन्ही में से एक है फैंसी प्लेट में खाने का लुत्फ़ उठाना। प्लेट को आजकल कई डिजाइंस में बनाया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि प्लेट को छोड़ पत्ते पर खाने के कई फायदे होते हैं। पत्ते पर खाना ना सिर्फ आपको ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 18, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: आजकल लाइफस्टाइल में काफी कुछ बदल गया है और इन्ही में से एक है फैंसी प्लेट में खाने का लुत्फ़ उठाना। प्लेट को आजकल कई डिजाइंस में बनाया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि प्लेट को छोड़ पत्ते पर खाने के कई फायदे होते हैं। पत्ते पर खाना ना सिर्फ आपको स्वस्थ रखता है बल्कि यह आपको कुछ बीमारियों से कोसों दूर भी रखता है। आज भी कई जगहों पर पत्तों पर खाना काफी चर्चा में है जैसे साउथ के लोग। साउथ में लोग आज भी पत्ते पर खाना खाते हैं। आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि पत्ते पर खाने के कई फायदे होते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर आप किन पत्तों पर खाने का लुत्फ़ उठा सकते हैं। हर पत्ते पर खाने के अपने-अपने फायदे हैं।

सागौन के पत्ते पर खाने से होते हैं ये फायदे

सौगान के पत्ते में फाइबर होते हैं और इसमें मौजूद कसैले स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर विशेषज्ञों की माने तो यह आपकी स्किन को ग्लोइंग और हाइड्रेट बनाने में कारगर है। ऐसे में अगर आप अपने स्किन को खास बनाना चाहते हैं तो आप आज से ही सागौन के पत्ते पर खाना शुरू कर दें।

Also Read: Sinus Infection: साइनस की दिक्कत से हैं परेशान तो इन एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को दबाकर करें ठीक, जल्द मिलेगा आराम

कटहल के पत्ते पर खाने के होते हैं ये फायदे

कटहल खाना कई लोगों को खूब पसंद होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कटहल के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इस पत्ते पर खाना खाने से एंटी कैंसर तत्व बॉडी में आते हैं और ऐसे में यह कैंसर को बॉडी में रोकने में असरदार माना जाता है। कैंसर ही नहीं कटहल के पत्ते पर खाने से हार्ट डिजीज का भी खतरा कम होता है।

केले के पत्ते पर खाने के फायदे

आज भी साउथ में लोग केले के पते पर खाना खाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। साउथ के लोग मेहमानों को खास केले के पत्ते पर व्यंजन परोसते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसपर खाना कितना फायदेमंद है। केले के पत्ते पर खाने से कब्ज, अपच और गैस जैसी परेशनियां कम होती है।

कमल के पत्ते पर उठाएं खाने का लुत्फ

अगर विशेषज्ञों की माने तो कमल के पत्ते पर खाना खाने से हार्ट बीट कंट्रोल में रहता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बैलेंस करने में कारगर हैं। इस पत्ते में कई तत्व मौजूद हैं जो आपको बीमारियों से लड़ने में असरदार है।

Also Read: Travel Tips: गर्मियों की छुटियों में कश्मीर घाटी के इन हिल स्टेशनों का करें दीदार, यादगार बन जाएगा सफर

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026