Health Tips: अच्छी हेल्थ के लिए लोग एक्सरसाइज से लेकर हेल्दी डाइट भी लेते हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्हें अच्छा असर नहीं दिख पाता है। इसीलिए जाने माने डॉक्टर सुभाष गोयल के द्वारा देसी पाउडर को खाने की सलाह दी जा रही है। उनका कहना है कि, अगर नियामित रुप से सुबह और शाम इसका सेवन किया जाए तो हेल्थ बहुत अच्छी रहती है। इसके लिए आपको बस कुछ मसालों के पाउडर की जरुरत पड़ेगी।
Health Tips: थाइरायड के लिए बेस्ट है ये पाउडर
जिन लोगों को भी थायइराइड , वजन, पुरानी कब्ज, खून की खराबी, लिवर, हार्ट ब्रेन स्ट्रोक और पेट की खराबी के साथ वात, पित्त और कफ की समस्या है।
देखें वीडियो
उन लोगों के लिए ये किस वरदान से कम नहीं है।इसके लिए त्रिकुटा पाउडर बनाना होगा। इसके लिए काली मिर्च, मग पीपल और सौंठ का पाउडर बराबर मात्रा में लेना है। इन्हें पीसकर एक डिब्बी में रखना है। इस पाउडर को सुबह निहार मुंह शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। ये पाचन और थाइराइड के लिए है।
पेट की समस्याओं के लिए बेस्ट है ये पाउडर
इस तरह डॉक्टर विशेष त्रिफला कलौंजी पाउडर खाने की सलाह दे रहे हैं। इसके लिए हरड़ , बहेड़ा और आंवले को पीसना है। इस पाउडर में थोड़ी सी कलौंजी का पाउडर मिलाकर खाना है। इसकी सही मात्रा यानी जितनी मात्रा आप हरड़ की लेंगे, उससे दोगुनी मात्रा बहेड़ा की और चार गुना मात्रा पके हुए सूखे आंवले की होनी चाहिए। इस पाउडर का इस्तेमाल पेट की समस्याओं के लिए कर सकते हैं। डॉक्टर का कहना है कि, इस पाउडर को महिलओं को सुबह निहार मुंह लाना है। इसके साथ ही पुरुषों को शाम के समय लेना है। इन दोनों पाउडर का अगर नियमित रुप से इस्तेमाल किया जाए तो बहुत फायदा करता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







