---Advertisement---

Health Tips: बीमार नहीं होना तो डॉक्टर से जाने चावल खाने का सही तरीका, एक गलती बिगाड़ सकती है हेल्थ

Health Tips: चावल को बार-बार गर्म करके खाने से इसका हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इनको सही तरीके से खाने का तरीका डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 28, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: चावल को बार-बार गर्म करके खाने से शरीर को नुकसान होता है. ये हेल्थ को बिगाड़ देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो डॉक्टर तरन कृष्ण के द्वारा चावल खाने के सही तरीके को जानें. इससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहींं होगा. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,  चावल खाना नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसे गलत तरीके से खाना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. इसीलिए इसे खाने का सही तरीका आपको जरुर पता होना चाहिए.

चावल को बार-बार गर्म करने के नुकसान

डॉक्टर तरंग कृष्णा बताते हैं कि, रात के बचे हुए चावलों को सुबह फ्राई करके खाना या बार-बार गर्म करके खाना सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. उनका कहना है कि, चावल पकने के बाद अगर लंबे समय तक सामान्य तापमान पर छूटे रह जाएं, तो उनमें बैसिलस सेरियस नाम का बैक्टीरिया पनपने लगता है. इन्हें खाने के बाद पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.ऐसे चावल खाने से उल्टी, दस्त और पेट में गंभीर मरोड़ जैसी फूड प्वाइजनिंग की समस्याएं हो सकती हैं.

चावल को कैसे खाएं?

डॉक्टर का कहना है कि, बासी चावल खाने का सही तरीका ये है कि, इन्हें  पकने के बाद कमरे के तापमान पर 1 घंटे से ज्यादा बाहर न छोड़ें.जितनी जल्दी हो सके उन्हें एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में स्टोर करें. फ्रिज से निकालने के बाद चावल को केवल एक ही बार हल्का गर्म करें। बार-बार फ्रिज से निकालकर गर्म करने की गलती बिल्कुल न करें. ऐसा करने से इसमें मौजूद पौषक तत्व खत्म हो जाते है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026