---Advertisement---

नहीं झेल पा रहे हैं तनाव तो अपनाएं ये 4 आसान टिप्स, 5 मिनट में मिलेगी Stress से राहत

Stress: कई बार हम छोटी-छोटी बातों का स्ट्रेस ले लेते हैं। इसके अलावा भागदौड़ से भरी जिंदगी में सुकून का पल मिलना बहुत मुश्किल है। व्यक्ति हमेशा किसी न किसी चीज को लेकर टेंशन में रहता है। इस स्थिति में व्यक्ति को कई बड़ी परेशानी से होकर गुजरना पड़ता है। आज कल के समय में ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 23, 2023 3:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Stress: कई बार हम छोटी-छोटी बातों का स्ट्रेस ले लेते हैं। इसके अलावा भागदौड़ से भरी जिंदगी में सुकून का पल मिलना बहुत मुश्किल है। व्यक्ति हमेशा किसी न किसी चीज को लेकर टेंशन में रहता है। इस स्थिति में व्यक्ति को कई बड़ी परेशानी से होकर गुजरना पड़ता है।

आज कल के समय में लोग इस कदर व्यस्त हो गए हैं और परेशानियों में उलझे हैं की इससे निकालना उनके लिए मुश्किल होते जा रहा है। इतना ही नहीं टेंशन से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में इस चीज से बाहर निकलना बहुत जरूरी है। वरना व्यक्ति के लिए ये तबाही लेकर आ सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आएंगे, जिसे अपनाकर आपका स्ट्रेस सिर्फ 5 मिनट में छू मंतर हो जाएगा। तो आइए जानते हैं।

1. अपने खास दोस्तों से करें दिल की बात

कई बार हमारे मन में कई सारी बातें होती है। इन बातों को हम दूसरों से कह नहीं पाते हैं। मन का बोझ काफी भारी हो जाता है। इस स्थिति में अपने मन की बात खास दोस्तों से कर लेनी चाहिए। उनके सामने अपने मन की उन सारी बातों को खोल देना चाहिए, जो आपको अंदर से परेशान कर रही है। कुछ ही समय में आप गौर करेंगे कि आपका स्ट्रेस काफी कम हो गया है।

2. 10 मिनट का लें वॉक

टहलना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। कई बार व्यक्ति का मन विचलित रहता है। इससे उसे कई सारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस स्थिति में व्यक्ति को 10 मिनट का सैर कर लेना चाहिए। इसके लिए पार्क, घास पर टहलने से व्यक्ति का सारा स्ट्रेस रिलीज हो जाता है। वहीं इससे मन भी बेहद शांत रहता है।

ये भी पढ़ें: HEALTH TIPS: छुट्टियों में रेस्ट करने के बाद भी नहीं मिटती है थकान! आज से ही अपनाएं ये 5 टिप्स

3. मन पसंदीदा गाना सुनें

कई बार स्ट्रेस से मन विचलित हो जाता है। ये समझ ही नहीं आता है कि क्या करना चाहिए। इस स्थिति में व्यक्ति को इयर फोन लगाकर गाना सुनना चाहिए। इसके साथ-साथ गाने को गाना भी चाहिए। ये स्ट्रेस रिलीज करने का मूल मंत्र है।

4. रिलेक्सिंग एक्सरसाइज है जरूरी

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना होता है कि मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। इस स्थिति में व्यक्ति को रिलेक्सिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। इसके लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। अब इसके बाद झुक जाएं। अब अपनी हथेलियों को जांघ पर रख दें। इसके साथ अपना चेहरा सीधे की ओर रखें। इस अवस्था में थोड़ी देर रहें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026