---Advertisement---

Diabetes के मरीजों के लिए गन्ने का जूस वरदान है या अभिशाप, यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

ब्लड शुगर के मरीजों के लिए गन्ने का रस नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक बढ़ सकता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 10, 2023 4:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Diabetes: गर्मी के दिनों में अक्सर लोग गन्ने के रस का सेवन करते हैं। गन्ने का रस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पौष्टिक तत्वों का खजाना पाया जाता है। वहीं वजन कम करने से लेकर कई भयंकर परेशानियों के लिए फायदेमंद होता है। बता दें, इसके सेवन से व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए गन्ने का रस सबसे अधिक फायदेमंद माना गया है। मगर आपको बता दें, गन्ने का रस काफी मीठा होता है। इससे ब्लड शुगर के मरीजों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गन्ने का रस ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक। तो आइए जानते हैं।

पौष्टिक तत्वों से भरपूर है गन्ने का रस

गन्ने के रस में कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं गर्मी के दिनों में इसका सेवन करना बहुत जरूरी है। इससे डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा ये मल्टी विटामिन्स सहित कई पौष्टिक तत्वों का खजाना है। गन्ने का रस एंटी ऑक्सीडेंट का भी सबसे बेहतर स्रोत है। इसलिए इसका सेवन नियमित रूप से करें। इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे व्यक्ति को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं।

इतने बेहतरीन फायदे होने के बाद भी ये ब्लड शुगर के मरीजों के लिए परेशानी का सबक बन सकता है। तो आइए जानते हैं, इसमें कितने प्रतिशत चीनी की मात्रा रहती है।

Also Read: Oral Hygiene Tips: सिर्फ ब्रश करने से दांत नहीं होते साफ और मजबूत, ये करें और पलभर में मुंह की बदबू से पाएं राहत

ब्लड शुगर के मरीज गन्ने के रस से करें परहेज

आपको बता दें, डायबिटीज के मरीजों के लिए गन्ने का रस बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इसमें चीनी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं ये प्रोटीन का भी सबसे बेहतर स्रोत है। मगर 240 एमएल गन्ने के रस में 50 ग्राम तक चीनी की मात्रा मौजूद होती है। इससे व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इतने अधिक मात्रा में मौजूद चीनी ब्लड शुगर के मरीजों के लिए बेहद घातक साबित होगा। इसलिए ब्लड शुगर के लिए गन्ने के रस से परहेज रखना ही उचित है। क्योंकि इससे शरीर में ग्लूकोज नियंत्रित नहीं रहता है। इसके कारण परेशानी काफी बढ़ जाती है।

Also Read: Budget Session 2023: संसद हुई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट सत्र का आखिरी दिन भी चढ़ा विपक्षी  हंगामे की भेंट

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026

Stomach Gas Solution

मई 12, 2026