---Advertisement---

Kidney Health: खराब होती किडनी की सफाई करती हैं रसोई में रखी ये दो चीजें, मरीज जरूर करें ट्राई

Kidney Health: किडनी के लिए धनिए के दाने और जौ का पानी एक पावरफुल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करते हैं।ये शरीर के भीतर से गंदगी को बाहर निकालते हैं. इसकी जानकारी डॉक्टर दे रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 26, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Kidney Health
Follow Us
---Advertisement---

Kidney Health: किडनी शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है. ये खून को फिल्टर करता है. इसके साथ ही वेस्ट को पेशाब के रास्त बाहर निकालता है. यही कारण है कि, किडनी में होने वाली जरी सी खराबी दिल और दिमाग को प्रभावित करती है. इसीलिए डॉक्टर प्रगति गुप्ता इसे डिटॉक्स करने के देसी तरीके बता रही है. उनका कहना है कि, किडनी की सफाई के लिए धनिए और जौ का उपयोग काफी अच्छा नुस्खा है.

धनिया किडनी के लिए रामबाण है

डॉक्टर प्रगति गुप्ता का कहना है कि,धनिये का पानी किडनी को साफ करने में एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में काम करता है। यह किडनी में जमी गंदगी को बाहर निकालता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-drpragtigupta

धनिया अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है, जो किडनी के फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है. महिला डॉक्टर बता रही है कि,ताजा धनिया के पत्ते या धनिए के बीजों का उपयोग किया जा सकता है.बीजों को रात भर पानी में भिगो दें या सुबह पानी में उबाल लें, इसके बाद इसका सेवन करें. वहीं, दूसरी तरफ पत्तों का उपयोग कर रहे हैं तो उन्हें पानी में उबालकर छान लें और ठंडा करके पिएं. ये क्रिएटिनिन  लेवल को ठीक करता है.

किडनी के मरीज करें जौ के पानी का सेवन

इसी तरह जौ का पानी भी किडनी के लिए अच्छा होता है. ये किडनी को डिटॉक्स  करता है. इसके लिए 1 मुट्ठी जौ को अच्छी तरह धो लें.
इसे लगभग 1 लीटर पानी में डालकर उबालें.जब पानी आधा रह जाए या हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसे छान लें. रोजाना इसका सेवन करें, इससे किडनी पथरी निकल सकती है. वहीं, यूरिन इनफेक्शन भी ठीक होता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026