---Advertisement---

Leaves For Reduce Fever: इन पत्तियों से चुटकियों में उतरेगा बुखार, अब सर्दी-खांसी का घर पर ही तुरंत करें इलाज

बदलते मौसम के साथ सर्दी, खांसी और बुखार का होना लाजमी है। इस स्थिति में हर बार डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं है। इसलिए बुखार ठीक करने के लिए आप इन पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से तुरंत बुखार उतर जाएगा।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 6, 2023 2:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Leaves For Reduce Fever: मौसम बदलने लगा है। वहीं बदलते हुए मौसम के साथ सर्दी, खांसी जैसी समस्या का होना आम बात है। इस स्थिति में इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग रखने की जरूरत है। वहीं सर्दी, खांसी और बुखार जैसी स्थिति में हर समय डॉक्टर के पास जाकर दवाई लेना भी उचित नहीं है। इसलिए कुछ घरेलू उपाय से बुखार को चुटकियों में ठीक किया जा सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको 4 ऐसे लाभकारी पत्तों के विषय में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप बुखार को आसानी से ठीक कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे अगर मामला गंभीर है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। तो आइए जानते हैं, कुछ औषधि गुण युक्त पत्तियों के विषय में जिसके सेवन से सर्दी, खांसी और बुखार से छुटकारा पाया जा सकता है।

तुलसी के पत्ते का करें सेवन

तुलसी के विषय में तो आप सभी को पता होगा। आपको बता दें, तुलसी के पत्तों में कई सारे औषधि गुण मौजूद हैं। इतना ही नहीं, इसमें एंटीबैक्टीरीयल गुण भी है। इसके सेवन से वायरल फीवर से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए बुखार के दौरान तुलसी के पत्ते के काढ़ा का सेवन करें।

ऑरेगैनो है बेहद लाभकारी

आपको बता दें, ऑरेगैनो का इस्तेमाल औषधि बनाने के लिए किया जाता है। इसमें कई सारे ऐसे गुण हैं जिससे संक्रमण को रोका जा सकता है। वहीं ये वायरस और बैक्टीरिया से भी लड़ने में मददगार है। इसलिए वायरल फीवर में ऑरेगैनो की पत्तियों का सेवन करना बेहद फायदेमंद है।

Also Read: Holi 2023 पर इन बातों का खास ध्यान रखें नव विवाहिता, वरना सुख समृद्धि के साथ खतरे में पड़ सकती है शादी-शुदा जिंदगी

धनिया के पत्ते का करें सेवन

जिस धनिया पत्ते का इस्तेमाल किचन में चटनी बनाने के लिए किया जाता है। उसी धनिया पत्ती का इस्तेमाल इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए और बुखार से छुटकारा पाने के लिए भी करते हैं। बता दें, बुखार से राहत पाने के लिए धनिया पत्ते के जूस का सेवन करें। इससे तुरंत बुखार उतर जाएगा।

बुखार के लिए तेजपत्ता है बेहद फायदेमंद

तेजपत्ता तो सभी के किचन में उपलब्ध होता है। इसमें कई सारे ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जिसके सेवन से बुखार जैसी समस्या से राहत मिल सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं, अगर बुखार में तेजपत्ते के काढ़ा का सेवन किया जाए तो बुखार से तुरंत राहत मिल जाती है।

Also Read: EPFO Interest Rate: नौकरीपेशा लोगों को लगने वाला है बड़ा झटका, EPF की ब्याज दरों में इस महीने से हो सकती है और कटौती

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026