---Advertisement---

Pomegranate: हार्ट हेल्थ से लेकर डाइजेशन तक इन बीमारियों के लिए रामबाण है अनार, नियमित सेवन से मिलेंगे ये फायदे

Pomegranate: खराब लाइफस्टाइल और बेकार खान पीन से हमारा शरीर दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। जिसके कारण हमारे शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि, हमें नियमित रूप से फलों का सेवन करना चाहिए। फलों के सेवन में हमें सबसे ज्यादा अनार खाना चाहिए क्योंकि ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 27, 2023 10:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pomegranate: खराब लाइफस्टाइल और बेकार खान पीन से हमारा शरीर दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। जिसके कारण हमारे शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि, हमें नियमित रूप से फलों का सेवन करना चाहिए। फलों के सेवन में हमें सबसे ज्यादा अनार खाना चाहिए क्योंकि अनार हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसी के साथ इसके नियमित रूप से सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आपको बता दें कि, अनार में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें कैलशियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन होता है। इनके नियमित रूप से सेवन करने से हमारे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए अनार के सेवन से दूर होने वाली बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर की तरह करता है काम

अनार के नियमित रूप से सेवन से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बूस्टर होती है क्योंकि अनार में कई ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर की कोशिकाओं और फ्री रेडिकल्स को नुकसान होने से बचाते हैं। ऐसे में आप अपने शरीर की इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए अनार का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए वरदान

वही अनार हमारे दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है। बता दें कि, इसमें कई सारे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे बीपी कंट्रोल भी किया जा सकता है वहीं कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रण में रखा जाता है।

Also Read: Benefits Of Reverse Walking: बिना पसीना बहाए अगर होना है पतला तो इस तरह से करें वॉक, तुरंत दिखेगा असर

डाइजेस्टिव सिस्टम होगा मजबूत

इसी के साथ अनार डाइजेशन में भी काफी फायदेमंद है। अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो डाइजेशन में काफी कारगर है। अनार के नियमित रूप से सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है और कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को करेगा कम

अनार हमारी स्किन के लिए भी काफी अच्छा है। अनार में विटामिन सी एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं जो हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। बता दें कि, अनार के नियमित रूप से सेवन करने से बढ़ती उम्र के लक्षण कम हो जाते हैं। इसी के साथ इसके सेवन से चेहरे पर ग्लो भी लाता है और आपकी स्किन और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।

ये भी पढ़ें: 6000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ Redmi A2 स्मार्टफोन, MediaTek Helio G36 के जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बहुत कुछ

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026