---Advertisement---

रोजा रखने वाले Sugar और BP के मरीज रखें इन बातों का ध्यान! वरना उठाना पडे़गा बड़ा नुकसान

रमजान के पाक महीने में सभी डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के रोजेदारों को कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना सेहत पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 31, 2023 2:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने में सभी इस्लाम धर्म के लोग रोजा रखते हैं। वहीं जो रोजेदार डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उन्हें कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बता दें, रोजे के दौरान व्यक्ति को काफी लंबे समय के लिए बिना पीना और भोजन के रहना पड़ता है। इस स्थिति में खुद के सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए जो लोग डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उन्हें कुछ टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं।

हाइड्रेट रखने की है जरूरत

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के रोजेदारों को हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पानी की कमी के कारण कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इफ्तार और सहरी में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत है, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। क्योंकि पानी की कमी होने के बाद डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इफ्तार के करें पौष्टिक तत्व युक्त भोजन

सबसे पहले रोजेदारों को रोजा रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। बिना सलाह के रोजा न रखें। इससे डायबिटीज के मरीजों को अधिक परेशानी झेलना पड़ता है। इसलिए इफ्तार और सेहरी में पौष्टिक तत्व युक्त भोजन को शामिल करें, जिसमें विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा शामिल हो। इसके अलावा दाल, हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर खाएं।

Also Read: Health Tips: क्या आप भी नमक का इस तरह कर रहे हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारियां!

डीप फ्राई फूड्स का न करें सेवन

रमजान के दौरान लोग पकोड़ा, समोसा, कचोरी का सेवन अधिक करते हैं। मगर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को इससे परहेज रखने की जरूरत है। इसलिए डीप फ्राई फूड से परहेज रखें। इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का चांस काफी बढ़ जाता है। वहीं कई परेशानी भी उत्पन्न होने लगती है। इसलिए डीप फ्राई फूड्स का सेवन न करें।

Also Read: पापा की परियों का जान बना बना क्यो क्यूट TVS Zest 110 Scooter! खासियत देख खरीदने का करेगा मन

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026