---Advertisement---

sugar side effects: जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से हो सकती ये बीमारियां, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर

sugar side effects: अगर आप मीठा काफी ज्यादा खाते हैं और आपके शरीर में  ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। इन लक्षणों से पता लगाया जा सकता है कि, आपको चीनी नुकसान कर रही हैं या नहीं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 18, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

sugar side effects: मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है फिर वह चाहे चॉकलेट हो या गुलाब जामुन लोग इसका स्वाद भर-भर के लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि जरूरत से ज्यादा मीठा खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां यदि आप जरूरत से ज्यादा मीठा खाएंगे तो आपको कई बीमारियां अपना शिकार बना लेंगी। एक्सपर्ट्स का भी ऐसा मानना है कि, हमें कम से कम मीठा खाना चाहिए क्योंकि इसका प्रभाव हमारे शरीर पर काफी बुरा पड़ सकता है।

ज्यादा मीठा खाने के लक्षण

अगर आप मीठा काफी ज्यादा खाते हैं और आपके शरीर में  ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। इन लक्षणों से पता लगाया जा सकता है कि, आपको चीनी नुकसान कर रही हैं या नहीं। आप जरूरत से ज्यादा चीनी खाते हैं तो आपको मधुमेह यानी डायबिटीज की बीमारी भी हो सकती है।

भूख बढ़ना

ज्यादा मीठा खाने से शरीर में दिखने वाले लक्षणों की लिस्ट में पहला नंबर है भूख बढ़ना। यदि आपको जरूरत से ज्यादा भूख लग रही है तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। बता दें कि, ज्यादा भूख लगना भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। इसलिए आपको तुरंत मीठा खाना बंद कर देना चाहिए।

Also Read: Salt Side Effects: इससे ज्यादा नमक खाया तो चली जाएगी जान! नमकीन खाने वाले हो जाएं सावधान

मूड स्विंग

इस कड़ी में दूसरा लक्षण मूड स्विंग का है। अगर आपको हद से ज्यादा मूड स्विंग सो रहे हैं तो आपको चीनी का सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए। बता दें कि, हमारे बदलते मूड इस बात का लक्षण देते हैं कि आपको तुरबत मीठा खाना बंद कर देना चाहिए। ऐसे में आप अपनी लाइफ स्टाइल को चेंज करके चीनी का सेवन कम कर सकते हैं।

कमजोरी और थकान

इसी के साथ अगर आपको कमजोरी महसूस होती है हो सकता है कि इसका कारण ज्यादा मीठा खाना हो सकता है। दरसअल ज्यादा चीनी हमारे एनर्जी लेवल को प्रभावित करती है। ऐसे में अच्छी नींद लेने के बावजूद भी आपको कमजोरी और थकावट महसूस होती है इसलिए आपको चीनी का सेवन कम करना चाहिए।

Also Read: क्यों लेना मंहगा स्मार्टफोन जब 10000 रूपए से कम में मिल रहे ये धांसू फोन, यहां देखें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026