---Advertisement---

Summer Foods: चिलचिलाती गर्मी और पसीने से पाना है छुटकारा तो आज ही अपने डाइट में शामिल करें ये चीजें, मूड भी रहेगा फ्रेश

Summer Foods: चिपचिपाहट भरी गर्मी की शुरुआत होने वाली है। गर्मियों में मूड स्विंग होना आम बात है। जब गर्मी से हम परेशान होते हैं तो चिड़चिड़ापन भी होने लगता है और हम बेवजह भड़क जाते हैं। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि आपके शरीर में सेरोटोनिन नाम के सब्सटांस की कमी हो रही है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2023 9:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Summer Foods: चिपचिपाहट भरी गर्मी की शुरुआत होने वाली है। गर्मियों में मूड स्विंग होना आम बात है। जब गर्मी से हम परेशान होते हैं तो चिड़चिड़ापन भी होने लगता है और हम बेवजह भड़क जाते हैं। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि आपके शरीर में सेरोटोनिन नाम के सब्सटांस की कमी हो रही है। आप इस कमी को दूर करने के लिए कुछ सपरफूड्स को शामिल कर सकते हैं। खाने में इन चीजों को शामिल करने से आपकी यह समस्या निश्चित तौर पर कम होगी और आप गर्मियों में तरोताजा महसूस करेंगे। ऐसे में गर्मियों की शुरुआत होने वाली है तो क्यों ना आप अपने डाइट्स में इन चीजों को शामिल कर लें।

मूड स्विंग की यह है वजह

मूड स्विंग होने की सबसे बड़ी वजह है सेरोटोनिन की कमी। यह एक ऐसा तत्व है जो आपके शरीर के मूड स्विंग को कंट्रोल करता है। इसे शरीर में बरकरार रखने के लिए जरुरी है कि आपके खाने में ट्रीप्टोफन नाम का अमीनो एसिड मौजूद रहे। इसके लिए आप अपने खाने में उन चीजों को शामिल करें जिसमें ट्रीप्टोफन की मौजूदगी हो। यह आपको फ्रेश रखने में असरदार है और आप गर्मियों में भी फ्रेश महसूस करेंगे।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

डाइट में इन सुपरफूड्स को करें शामिल

केले को करें डाइट में शामिल

केला एक फल है जिसमें Tryptophan मौजूद है। यह इस तत्व के लिए एक बेहतर सोर्स है। इसलिए गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही आप अपने डाइट में केला लेना शुरू कर दें। इससे आपके मूड स्विंग और चिड़चिड़ाहट की परेशानी छूमंतर हो जाएगी।

नींबू पानी का सेवन करें

चिड़चिड़ाहट और मूड स्विंग से बचने के लिए आप गर्मियों में नींबू पानी का सेवन करें। नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन सी मौजूद होते हैं जो शरीर को फ्रेश रखने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

बादाम को खाने से मिलेंगे फायदे

बादाम खाना भी मूड स्विंग की परेशानी में कारगर है। गर्मियों में बादाम खाने से सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग की समस्या कम होगी। बादाम में मौजूद फॉलेट और मैग्नीशियम सेरोटोनिन बढ़ाने के लिए असरदार है।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026