---Advertisement---

Winter Health Tips: सिर्फ 15 मिनट धूप में बैठना सेहत के लिए है बेहद असरदार, इन 4 फायदों को जानकर चौंक जाएंगे आप

Winter Health Tips: शीतलहर जारी है। इस स्थिति में धूप का निकलना मुश्किल हो जाता है। मगर धूप स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए जब भी धूप निकले तो उसमें 15 मिनट बैठ जाना चाहिए। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अक्सर लोग UV किरणें और टैनिंग के कारण धूप में बैठना ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 8, 2023 5:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Winter Health Tips: शीतलहर जारी है। इस स्थिति में धूप का निकलना मुश्किल हो जाता है। मगर धूप स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए जब भी धूप निकले तो उसमें 15 मिनट बैठ जाना चाहिए। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

अक्सर लोग UV किरणें और टैनिंग के कारण धूप में बैठना पसंद नहीं करते हैं। मगर ये सेहत के लिए रामबाण है। धूप से शरीर को बेहद फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं ये कई परेशानियों से व्यक्ति को बचाता है। तो आज इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि धूप में बैठने से व्यक्ति को क्या फायदे मिलते हैं।

1. नींद होगी पूरी

कई बार लोग अपने व्यस्त जीवनशैली में इस तरह घुल मिल जाते हैं कि उनकी नींद ही पूरी नहीं होती है। इसलिए धूप बहुत जरूरी है। धूप में बैठने से व्यक्ति की नींद अच्छे से पूरी हो जाती है। सूरज की किरणों से व्यक्ति को बहुत अच्छी नींद आती है। इससे व्यक्ति को बेहतर ऊर्जा मिलता है।

2. हड्डियां होती है मजबूत

धूप में प्रतिदिन 15 मिनट रहने से आपकी हड्डियां जवाब नहीं देगी। जी हां, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। वहीं कैल्शियम को सोखने के लिए विटामिन डी सबसे बेहतर स्रोत है। इसलिए हर व्यक्ति को 15 मिनट धूप में बैठना चाहिए। इससे व्यक्ति को विटामिन डी का भरपूर पोषण मिलता है। इससे हड्डियां भी काफी मजबूत होती है।

Also Read: Computer Syndrome: घंटों स्क्रीन टाइम से पड़ता है आंखों पर गहरा असर, लैपटॉप पर काम करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

3. स्ट्रेस कम करने में है मददगार

स्ट्रेस को कम करने में धूप बेहद मददगार है। अगर आप धूप में रहते हैं और फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो स्ट्रेस रिलीज होता है। मेंटल हेल्थ के लिए धूप सबसे बेहतर स्रोत है।

4. इम्यूनिटी को बनाता है स्ट्रॉन्ग

किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम का स्ट्रॉन्ग रहना बहुत जरूरी है। एक रिसर्च में पाया गया था कि विटामिन डी एनर्जी के लिए सबसे बेहतर स्रोत है। इसलिए धूप में रहने से व्यक्ति को बहुत ऊर्जा मिलता है। इससे व्यक्ति के इम्यूनिटी पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।

Also Read: Frits Windshield: कार के विंडशील्ड पर क्यों होते हैं Black Dots, जानें सेफ्टी से जुड़े ये Interesting Facts

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026