---Advertisement---

Aam Aadmi Party ने रामनवमी के अवसर पर लॉन्च की “आपका राम राज्य” वेबसाइट; संजय सिंह समेत कई नेता मौजूद; जानें डिटेल

Aam Aadmi Party: आज आप ने पार्टी के कार्यों को दिखाने के लिए "आपका राम राज्य" वेबसाइट लॉन्च किया। इस दौरान पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 17, 2024 2:56 अपराह्न

Aam Aadmi Party
Follow Us
---Advertisement---

Aam Aadmi Party: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं आज Aam Aadmi Party के कार्यों को दिखाने के लिए आप ने “आपका राम राज्य” वेबसाइट लॉन्च किया। इस दौरान पार्टी के कई नेता मौजूद थे। जिनमे आप सांसद संजय सिंह, दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी, सौरभ भारद्वाज शामिल थे। गौरतलब है कि इससे पहले आप ने गुजरात में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की थी।

संजय सिंह ने क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता संजय सिंह ने आप का राम राज्य’ वेबसाइट के लॉन्च पर कहा कि “रामनवमी के अवसर पर हम ‘आप का राम राज्य’ वेबसाइट लॉन्च कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ‘राम राज्य’ के सपने को पूरा करने के लिए अद्भुत काम किया है और दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया है। यह पहली रामनवी है जब अरविंद केजरीवाल हमारे साथ नहीं है। वह जेल में है”।

पिछले 9 सालों से केजरीवाल कर रहें है काम

दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि “पिछले 9 वर्षों से, अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। भगवान राम को ‘राम राज्य’ के सपने को साकार करने के लिए कई बाधाओं को पार करना पड़ा। उसी तरह अरविंद केजरीवाल को भी कई बाधाओं को पार करना पड़ा”।

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि “गोस्वामी तुलसीदास ने ‘राम राज्य’ नामक एक कल्याणकारी राज्य की बात की, जिसकी स्थापना भगवान राम ने वनवास से लौटने के बाद की थी। हर सरकार ‘राम राज्य’ चाहती है। आज लॉन्च की गई वेबसाइट में पिछले 9 वर्षों में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए कार्यों के बारे में गवाही देने वाले लोगों के वीडियो हैं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026