---Advertisement---

निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए CM Yogi Adityanath की अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, दिए ये खास दिशा-निर्देश, चेक करें डिटेल

CM Yogi Adityanath: हाल ही में यूपी को नई गति देने के लिए जापान की तरफ से 600 करोड़ रूपये का निवेश किया गया है। इसकी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों के साथ खास बैठक की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 25, 2026 2:28 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: हाल ही में यूपी को नई गति देने के लिए जापान की तरफ से 600 करोड़ रूपये का निवेश किया गया है। इसी बीच CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों के साथ खास बैठक की है।, और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस बैठक में मुख्यमंत्री जी ने कई पहलुओं पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Yogi Adityanath की अधिकारियों के साथ अहम बैठक

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “CM Yogi Adityanath जी ने आज लखनऊ में जापानी कंपनियों के निवेश एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन्वेस्ट यूपी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निरंतर संवाद के माध्यम से निवेश को बढ़ावा दिया जाए और प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने यीडा के अंतर्गत जापानी सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 500 एकड़ में से 350 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण पूरा किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि जापान में सितंबर, अक्टूबर एवं दिसंबर में होने वाले विभिन्न वैश्विक आयोजनों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल भेजा जाए। प्रतिनिधिमंडल में मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उद्योगपति तथा संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया जाए, ताकि उत्तर प्रदेश-जापान संबंधों को और मजबूत किया जा सके।

जापानी पर्यटकों को मिलेगी विशेष सुविधाएं

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने जापानी भाषा के प्रशिक्षण एवं स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यामानाशी प्रांत सहित जापान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं को और सुदृढ़ किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने जापानी पर्यटकों के लिए उत्तर प्रदेश के बौद्ध स्थलों पर बेहतर सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा बौद्ध पर्यटन रूट विकसित किया जाए, जिससे पर्यटक एक साथ सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु सहित अधिक से अधिक बौद्ध स्थलों का भ्रमण कर सकें। बौद्ध सर्किट में पर्यटन गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाए।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026