---Advertisement---

CM Yogi के आज 51वें जन्मदिवस पर लगा बधाइयों का तांता, ऐसे की दिन की शुरुआत

CM Yogi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज 5 जून 2023 को 51 साल के हो गए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी तथा स्मृति ईरानी के साथ साथ समूचे देश से बधाइयों ,मंगलकामनाओं तथा मंगल संदेशों का तांता लगा हुआ है। सीएम योगी ने अपने जन्मोत्सव के दिन की शुरुआत गोरक्षनाथ ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 5, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज 5 जून 2023 को 51 साल के हो गए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी तथा स्मृति ईरानी के साथ साथ समूचे देश से बधाइयों ,मंगलकामनाओं तथा मंगल संदेशों का तांता लगा हुआ है। सीएम योगी ने अपने जन्मोत्सव के दिन की शुरुआत गोरक्षनाथ मन्दिर में रुद्राभिषेक के साथ की। जिसके बाद मंदिर में जुटे जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों समाधान करने को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ साथ विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सीएम ने पौधरोपण कर समूचे देश को बधाई दी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की दीर्घायु की कामना

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके जन्मोत्सव के मौकेपर ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि ” उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिए कार्म कर रहे हैं।उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।”

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

स्मृति ईरानी ने मांगी मंगलकामनाएं

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सीएम योगी को ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि ” उत्तर प्रदेश को ‘नए भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध, प्रदेश के लोकप्रिय CM @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं लोककल्याण और आपकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन हेतु मंगलकामना करती हूं।”

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026